MP By-election: कांग्रेस खेमे में शेरा की दहाड़, पत्नी के टिकट के लिए फिर ठोकी दावेदारी

कांग्रेस

भोपाल, हरप्रीत कौर रीन। बुरहानपुर के निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा (Burhanpur Independent MLA Surendra Singh Shera) ने खंडवा लोकसभा सीट (Khandwa Lok Sabha seat) से अपनी पत्नी के लिए कान्ग्रेस (MP Congress) के टिकट की दावेदारी एक बार फिर की है। विधानसभा का सत्र शुरू होने के अवसर पर शेरा पत्नी जयश्री के साथ विधानसभा पहुंचे जहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने अपनी दावेदारी के बारे में बात कही।

यह भी पढ़े. OBC reservation: ओबीसी वर्ग को बड़ा तोहफा देने जा रही मोदी सरकार, राज्यों को मिलेंगे ये अधिकार

दरअसल, 2019 के लोकसभा चुनाव में अपनी पत्नी का निर्दलीय फॉर्म भराने के बाद कांग्रेसी नेताओं के समझाने बुझाने पर शेर ने नामांकन तो वापस ले लिया था लेकिन एक बार फिर वह प्रबल दावेदारी कर रहे हैं।बीजेपी से सांसद रहे नंदकुमार सिंह चौहान (Nandkumar Singh Chauhan) की असामयिक मृत्यु के कारण रिक्त सीट पर हो रहे उपचुनाव में फिर अपनी पत्नी जयश्री को लङाना चाहते हैं और उनका साफ कहना है कि खंडवा लोकसभा सीट (Khandwa By-election) पर पहले भी उनका परिवार 1980 में बड़े भाई स्वर्गीय शिव बहादुर और 1990 में बड़े भाई स्वर्गीय महेंद्र सिंह चुनाव जीत चुके हैं।

शेरा का यह भी दावा है कि कोई भी सर्वे करा लिया जाए, उनका ही नाम सबसे ऊपर आएगा क्योंकि क्षेत्र की जनता के साथ उनका आत्मीय रिश्ता है। आदिवासी, अल्पसंख्यक और अनुसूचित जाति जनजाति के लोग उनकी जान हैं और वे भी उनके उत्थान के लिए लगातार प्रयास करते रहे हैं।

यह भी पढ़े. MP News: Driving License के लिए सिरदर्द बनी परिवहन विभाग की नई व्यवस्था

उन्होंने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी अपील की कि वह भी एक महिला यानी जयश्री को टिकट दे। अब यह देखना दिलचस्प है कि खंडवा पर कांग्रेस किसे प्रत्याशी घोषित करती है क्योंकि एक अन्य सबल दावेदार अरुण यादव भी दावेदारी कर चुके हैं और अरुण यादव को नकारना कांग्रेस के लिए इतना सहज नहीं। अब ऐसे में कमलनाथ का सर्वे टिकट तय करेगा या राहुल गांधी की मर्जी यह देखना दिलचस्प होगा।

https://vimeo.com/584779849

https://vimeo.com/584782362

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews