उपचुनाव में नेताओं का जुदा अंदाज: तोमर ने खाई पानी पूरी, सिंधिया खेल रहे क्रिकेट

scindia-cricket

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) की 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव (By-election) के लिए सियासी मैदान सज गया है| दिग्गजों ने प्रचार की कमान संभाल ली है| एक तरफ नेताओं के कड़वे बोल सामने आ रहे हैं, तो वही चुनावी जंग में सियासत के अलग-अलग अंदाज भी नजर आ रहे हैं| चुनावी थकान मिटाने नेता नए नए तरीके अपना रहे हैं| केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar) कभी सड़क किनारे पानी पूरी का आनंद ले रह हैं तो चुनावी सभाओं से समय मिलते ही राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) क्रिकेट खेल रहे हैं|

दरअसल, राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया गुरुवार को प्रदेश के दौरे के लिए ग्वालियर पहुंचे| इसके बाद उन्होंने मुरैना में चुनावी सभा को सम्बोधित किया| चुनावी दौरे के बीच सिंधिया का क्रिकेट प्रेम फिर सामने आया| उन्होंने बल्ला थामा और बेटिंग करते नजर आये| सिंधिया ने खुद क्रिकेट खेलते हुए वीडियो शेयर किया है| उन्होंने ट्वीट कर लिखा – ‘चुनावी दौरे के बीच कुछ देर बल्ले से भी हाथ आजमाए। क्रिकेट भी एक टीम गेम है जो सबको साथ लेकर विजय की बढ़ने के लिए प्रेरित करता है’।

केंद्रीय मंत्री तोमर ने लिया पानी पूरी का मजा
इससे पहले बुधवार को केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर एक ठेले पर पानी-पूरी का मजा लेते नजर आए। तोमर बुधवार को चुनाव प्रचार के लिए भिंड जिले में पहुंचे थे। इस दौरान एक कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर गोहद से रौन जाते समय रास्ते में उमरी गांव के पास पुलिया पर उन्होंने जैसे ही गोलगप्पे का ठेला देखा वैसे ही उन्होंने अपने काफिले को रुकवाकर पानी पूरी का मजा लिया और साथ ही अपने समर्थकों को भी इसका स्वाद दिलवाया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews