MP Cabinet : दिल्ली से लौटते ही विभाग बंटवारे पर CM शिवराज ने तोड़ी चुप्पी

MP Cabinet : दिल्ली से लौटते ही विभाग बंटवारे पर CM शिवराज ने तोड़ी चुप्पी

भोपाल।

शिवराज मंत्रिमंडल विस्तार (Shivraj cabinet expansion) के बाद अब विभागों के बंटवारे (Division of departments) को लेकर पेंच फंस गया है।सुत्रों की माने तो राज्यसभा सांसद और पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Rajya Sabha MP and former Union Minister Jyotiraditya Scindia) बड़े विभागों को लेकर अड़ गए है, वही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) वरिष्ठता और कद के हिसाब से विभाग बांटना चाहते है। भोपाल से दिल्ली तक बैठकों का दौर चल रहा है।वही मुख्यमंत्री शिवराज हाईकमान को लिस्ट सौंपकर अपने दो दिवसीय दौरे से वापस भोपाल लौट आए है और बुधवार को विभागों के बंटवारे के संकेत दिए है।

मुख्यमंत्री शिवराज ने आज मंगलवार को दिल्ली से लौटते ही मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि आज विभागों का बंटवारा नहीं होगा, मैं और वर्क आउट करुंगा और कल विभागों का बंटवारा किया जाएगा। वहीं कांग्रेस छोड़ कर बीजेपी सरकार में मंत्री बने हरदीप सिंह डंग और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से बंद कमरे में मुलाकात की है। हालांकि अब तक ये साफ नहीं हो सका है कि बंद कमरे में हुई इस मुलाकात के मायने क्या हैं,लेकिन सूत्रों के हवाले से जानकारी मिल रही है कि पोर्टफोलियो को लेकर ही हरदीप सिंह डंग और नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात वीडी शर्मा से हुई है।

इधर विभागों के बंटवारें में देरी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने तंज कसा है। सरकार सौदे से बनी है, सौदे से मंत्रिमंडल बना और अब सौदे से विभाग भी बटेंगे। वही कांग्रेस भी लगातार शिवराज और महाराज की घेराबंदी कर रही है। अब देखना है कि सिंधिया समर्थक मंत्रियों को कौन कौन से विभाग मिलते है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews