राशन मांगने पर महिलाओं पर मामला दर्ज, कांग्रेस अध्यक्ष बोले-केस वापस लें सरकार

राशन मांगने पर महिलाओं पर मामला दर्ज, कांग्रेस अध्यक्ष बोले-केस वापस लें सरकार

बुरहानपुर।शेख रईस ।

देश भर में कोरोना महामारी के चलते लॉक डाउन है, लोग बेरोजगार है, सेकड़ो मिल पैदल चलकर अपने घरों की तरफ जाने को मजबूर है। वही गत दिनों मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में अनाज राशन की मांग को लेकर शाह बाजार में इक्कठी हुए महिलाओं पर पुलिस द्वारा केस दर्ज किया गया था जिसको लेकर बुरहानपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजयसिंह रघुवंशी ने प्रशासन पर दोहराया रवैया अपनाने के आरोप लगाते हुए महिलाओं पर से केस वापस लेने की मांग की।

इतना ही नही अजय सिंह रघुवंशी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पर कटाक्ष करते हुए कहा कि शिवराज जी आप तो मध्यप्रदेश के मामा हो। बुरहानपुर में लॉक डाउन पर उनकी बहनों पर केस दर्ज हुए बड़ी दुख की बात है। रघुवंशी ने कहा 50 दिन से ज्यादा हो गए लॉक डाउन को 12 दिन से कर्फ्यू है ये वे लोग है जिन्हें वाकई में जरूरत है इसके बावजूद भी अपने केस दर्ज किया दुर्भाग्यपूर्ण है बड़ी दुख की बात है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews