MP: अधिकारियों को विभाग का अल्टीमेटम, प्रमोशन में आ सकती है परेशानी

राज्य शासन

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (Madhya pradesh) में अधिकारी कर्मचारियों की प्रोन्नति (Promotion) का मामला काफी दिनों से रुका हुआ है। जिसके बाद विभाग द्वारा अधिकारियों की CR की मांग की गई थी। अधिकारियों की CR के परफॉर्मेंस (Performance) के आधार पर अधिकारियों को प्रोन्नत किया जाएगा। विभाग के आदेश के बावजूद कुछ अफसरों की CR अभी तक विभाग में जमा नहीं की गई है। जिस पर वित्त विभाग ने हाल ही में फिर से एक आदेश जारी किया है।

दरअसल विभाग द्वारा जारी आदेश मध्यप्रदेश में सेवा के समस्त संचालक, अपर संचालक, संयुक्त संचालक एवं सहायक संचालक के लिए निकाला गया है। इस मामले में वित्त विभाग ने आदेश जारी कर 250 से अधिक अफसरों का नाम सार्वजनिक किया है। इतना ही नहीं उन्हें 26 दिसंबर तक अपना CR उपलब्ध कराने का आदेश दिया गया है।

Read More: MP School: पीटीएम के साथ शुरू होगी स्कूल, गाइडलाइन जारी, इन निर्देशों का करना होगा पालन

वहीं आदेश में कहा गया है कि अगर 26 दिसंबर तक उनके सी आर विभाग में उपलब्ध नहीं कराए गए तो उनके प्रमोशन में दिक्कत आ सकती है। विभाग द्वारा कहा गया कि अभी तक 80% अधिकारियों की CR विभाग को प्राप्त हो चुकी है जबकि 20% अधिकारियों की CR रिपोर्ट अबतक प्राप्त नहीं हुई है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews