इस बार जनता से पूछकर बजट बनाएगी MP सरकार, विशेषज्ञों से लिए जाएंगे सुझाव

इस बार जनता से पूछकर बजट बनाएगी MP सरकार, विशेषज्ञों से लिए जाएंगे सुझाव

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) का बजट इस बार मुख्यमंत्री, मंत्री या अधिकारी मिलकर नहीं बनाएंगे| मध्य प्रदेश का बजट (Budget) केसा हो यह जनता से पूछा जाएगा| विषय विशेषज्ञों से भी सुझाव लिए जाएंगे| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने गुरूवार को इसको लेकर एलान किया| सीएम ने एलान किया कि राज्य का अगला बजट ‘आत्मनिर्भर’ होगा।

सीएम शिवराज ने कहा कि बजट केवल मुख्यमंत्री, मंत्री और अफसर नहीं बनाएंगे, बल्कि अलग-अलग सेक्टर के विषय विशेषज्ञों और अर्थशास्त्रियों की सलाह पर इसका आर्थिक ढांचा तैयार किया जाएगा। mygov पोर्टल पर आम लोगों से आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के लिए सुझाव लिए जाएंगे| उन्हीं सुझावों के आधार पर राज्य का अगला बजट तैयार किया जाएगा|

मुख्यमंत्री ने राजगढ़ प्रवास के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम ने कहा बजट को लेकर सरकार तो तैयारी करेगी ही, लेकिन आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के लिए बजट कैसा हो, इसको लेकर सभी से सुझाव लिए जायँगे| उन्होंने अलग अलग विषयों के विशेषज्ञों, अर्थशास्त्रियों से बजट के लिए अपने सुझाव देने की अपील की है| सीएम ने कहा जनता का जनता के लिए जनता के द्वारा बजट बनेगा|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews