MP:मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव का भारी विरोध, पुलिस के सामने लगे ‘वापस जाओ’ के नारे

MP:मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव का भारी विरोध, पुलिस के सामने लगे ‘वापस जाओ’ के नारे

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट
चुनाव आयोग (Election commission)  द्वारा भले ही एमपी (MP) की 27 सीटों पर होने वाले उपचुनावों (Byelection) की तारीखों का ऐलान अभी तक नही किया गया है, लेकिन कोरोना संकटकाल में बीजेपी और सिंधिया समर्थकों की तैयारियों जोरों पर चल है। लगातार हो रही बारिश में भी नेताओं का संपर्क अभियान जारी है, कही मंत्रियों का जोरदार स्वागत हो रहा है तो कही आक्रोश देखने को मिल रहा है। अब अपने ही विधानसभा क्षेत्र में राज्य मंत्री गिर्राज डंडौतिया (Minister of State Girraj Dandoutia) के बाद कैबिनेट मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव (Cabinet Minister Rajwardhan Singh Dattigaon) को लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ा, जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, एमपी की 27 सीटों पर उपचुनाव होना है, जिसमें 22 उम्मीदवार वे है जो ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) के साथ कांग्रेस पार्टी एवं विधायक पद से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए है, मंत्री पद मिलने के बाद जैसे ही ये पूर्व विधायक अपने क्षेत्रों में दौरे के लिए जा रहे है तो लोगों के विरोध के शिकार हो रहे है।शुक्रवार को धार जिले की बदनावर विधानसभा में कैबिनेट मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव के जनसंपर्क के दौरान ‘वापस जाओ’ के नारे लगाए गए।इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है , जिसमें बदनावर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके सामने पुलिस की मौजूदगी में वापस जाओ के नारे लगाते हुए दिखाई दे रहे है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है, विरोधियों ने सबसे पहले राजवर्धन सिंह दत्तीगांव के अभिवादन का जवाब दिया और फिर नारेबाजी करने लगे हैं। मौके पर विरोधियों के साथ पुलिस कर्मचारी मौजूद था।

सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां
खबर है कि कैबिनेट मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव पिछले 3 दिनों से बदनावर विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क कर रहे हैं।हैरानी की बात तो ये है कि प्रदेश में कोरोना का आंकड़ा 50 हजार से पार हो गया है, बावजूद इसके मंत्री समर्थकों के साथ मिलकर सोशल डिस्टेंसिंग की सरेआम धज्जियां उड़ा रहे है, जनसंपर्क में एक साथ 400-500 लोग नजर आ रहे है। लगातार वायरल हो रहे वीडियो-फोटो से तो यही लग रहा है कि सरकार को इंसानों की जान से ज्यादा उपचुनाव और सरकार बचाने की चिंता है।

इसके पहले डंडौतिया को करना पड़ा था विरोध का सामना

बता दे कि इसके पहले राज्य मंत्री गिर्राज डंडौतिया का एक वीडियो सामने आय़ा था, जिसमें डंडोतिया को लोगों के भारी आक्रोश का सामना करना पड़ा था ।इस दौरान मंत्री जी लोगों को धमकाते हुए भी नजर आ रहे थे कि मैं तुम्हें झूठे केस में फसा दूँगा मैं राज्य मंत्री हूँ मप्र शासन मे’ । इसका वीडियो खुद कांग्रेस नेता ने अपनी ट्वीटर हैंडलर पर शेयर किया था, जो काफी वायरल भी हुआ था और अब दत्तीगांव का ये वीडियो वायरल हो रहा है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews