MP Weather: मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आज से शुरु हो सकता है बारिश का दौर

weather

भोपाल।

कोरोना संकटकाल (Corona crisis) के बीच मध्यप्रदेश(madhypradesh) में मानसून (mansoon) की रफ्तार तेज हो गई है। मौसम विभाग की माने तो शनिवार से राजधानी सहित प्रदेश के कई स्थानों पर तेज बौछारें पड़ने का सिलसिला शुरू हो सकता है। मानसून के प्रदेश में 15 जून के आसपास दस्तक देने की संभावना है।इस बार मध्य प्रदेश में 104 फ़ीसदी से ज्यादा बारिश होने की संभावना है।

दरअसल, बीते कई दिनों से प्रदेश में रुक रुक कर बारिश हो रही है। इस विभाग प्री मानसून एक्टिविटी बता रहा है। लेकिन अब जल्द ही मानसून प्रदेश में प्रवेश करने वाला है। मौसम विभाग की माने तो मॉनसून अभी गोवा के कोंकण और महाराष्ट्र में दस्तक देने वाला है, इसके बाद वो छत्तीसगढ़ की सीमा में प्रवेश करेगा और फिर वहां से होता हुआ 15 जून के बाद मध्य प्रदेश में दस्तक दे सकता है। इसके बाद पूरे प्रदेश में बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। विभाग की माने तो जिन जिलों में अभी बारिश हुई है वही पूरी तरह से प्री-मानसून एक्टिविटी है। 11 जून के बाद एक बार फिर मानसून के आने का आकलन किया गया है। अब बारिश होने से तय हो पाएगा कि प्रदेश में मानसून की आमद 15 या 20 जून को हो रही है या उसके बाद।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) की मानें तो दक्षिण-पश्चिम मॉनसून (Monsoon) तमिलनाडु, रायलसीमा के कुछ हिस्सों, आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों, पूरी दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और पूर्वोत्तर भारत के कुछ इलाकों में आगे बढ़ चुका है। बंगाल की खाड़ी में बदलाव का असर एमपी में भी दिखेगा। प्रदेश के 6 संभागों में इस कारण 11 जून के बाद मौसम में बदलाव नजर आएगा। ऐसे में अब तेज बारिश की संभावना भी बन रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews