MP News: बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका, फिर बढ़े बिजली के दाम

Electricity Bill

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (madhya pradesh) के बिजली उपभोक्ताओं (Electricity consumers) को बड़ा झटका लगा है। बिजली के दामों (electricity rate) में लगातार इजाफा किया जा रहा है। फिर से बिजली बिल के दाम बढ़ाने की तैयारी की गई है। जिसके बाद प्रति यूनिट 1 पैसा बढ़ा दिया गया है।

दरअसल बिजली कंपनियों द्वारा फ्यूल कॉस्ट एडजस्टमेंट (Fuel cost adjustment) पर अब 1 पैसा की बढ़ोतरी की गई है। जिसके बाद एफसीए 11 पैसे से बढ़ाकर 12 पैसे कर दिया गया है। ज्ञात हो कि मध्यप्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी द्वारा एफसीए 2 पैसे बढ़ाकर 13 पैसे करने का प्रस्ताव विद्युत नियामक आयोग, मध्यप्रदेश को भेजा गया था।

Read More: सीएम शिवराज आज लेंगे मंत्रियों की बैठक, इन मुद्दों पर वन टू वन चर्चा

हालाकि विद्युत नियामक आयोग ने एफसीए (FCA) पर 1 पैसे ही बढ़ाए जाने की मंजूरी दी है। इस मामले में मध्यप्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी के सीजीएम टैरिफ फिरोज मेश्राम ने बताया कि विद्युत नियामक आयोग, मध्यप्रदेश की मंजूरी के बाद जनवरी से 12 पैसे एफसीए देना होगा।

बता दे कि एफसीए में हर तीन महीने में बदलाव किया जाता है। अब एफसीए में बढ़ोतरी के बाद जनवरी में आने वाले बिलों के दाम बढ़े रहेंगे। जिसके बाद प्रति यूनिट 1 पैसे और बढ़कर बिजली बिल सामने आएंगे। जिससे प्रति 100 यूनिट पर 2 रुपए बढ़ जाएंगे। इससे पहले बिजली बिलों में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई थी। जिसके बाद प्रति यूनिट 15 से 25 पैसे बढ़ाए गए थे।इसके अलावा लोड में भी दाम बढ़ाया गया था। जहां ग्रामीण इलाकों में मीटर लोड पर एक एक रुपए बढ़े थे।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews