Mp News : सीएम शिवराज लगवाएंगे कोरोना का टीका, ट्वीट कर दी जानकारी

Mp News : सीएम शिवराज लगवाएंगे कोरोना का टीका, ट्वीट कर दी जानकारी

भोपाल ,डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना टीकाकरण (Corona vaccination) की शुरुआत हो चुकी है। इसी के चलते विपक्ष द्वारा वैक्सीन को लेकर कई सवाल उठाये जा रहे है। जिसके चलते सवाल उठाने वालों को सीएम शिवराज (CM Shivraj) ने करारा जवाब दिया है। शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से बात करते हुए वैक्सीन लगवाने की बात कही। उन्होंने कहा है कि अब हमारा नम्बर आ गया है, इसलिए हम भी वैक्सीन लगवाएंगे। कल मैं वैक्सीन लगवाऊंगा।

ऐसे उच्च आदर्शों का पालन करने वाले प्रधानमंत्री जी को मैं प्रणाम करता हूँ और आलोचकों से पूछना चाहता हूँ कि कितना और गिरोगे? pic.twitter.com/2o5BWMY18v

— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) March 1, 2021

यह भी पढ़े…Ujjain News : महाशिवरात्रि पर करनी होगी प्री-ऑनलाइन बुकिंग वरना नहीं कर पाएंगे महाकाल के दर्शन

वही प्रधानमंत्री मोदी (Prime Minister Modi) के आज वैक्सीन लगवाने पर कहा की वो उच्च आदर्शों का पालन करने वाले व्यक्ति है ,उन्होंने अपनी श्रेणी का नंबर नहीं आने तक वैक्सीन नहीं लगवाई। हमने दूसरे देशों के राष्ट्र प्रवकों (National spokesmen) को भी देखा है जिन्होंने सबसे पहले वैक्सीन लगवाई। ये मोदी है जिन्होंने तय किया पहले नहीं अपनी श्रेणी का नंबर आने के बाद ही वैक्सीन लगवाएंगे। वहीं वैक्सीन पर सवाल उठाने वालों को जवाब देते हुए कहा कि ये घटिया मानसिकता वाले लोग है। जो लोगों के स्वास्थ को भी राजनीति का जरिया बना रहे है। मोदी ने एक सकारात्मक संदेश दिया, अगर चाहते तो पहले भी वैक्सीन लगवा लेते। विपक्ष (Opposition) इस पर सवाल उठाकर घटिया राजनीति कर रहे हैं।

यह भी पढ़े…VIDEO: ज्योतिरादित्य सिंधिया के कार्यक्रम में जमकर हंगामा, वापस लौटे, SP ने संभाला मोर्चा

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews