MP News : कर्मचारियों को शिवराज का तोहफा, दिवाली से पहले मिलेगा वेतन

MP News : कर्मचारियों को शिवराज का तोहफा, दिवाली से पहले मिलेगा वेतन

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिवाली (Diwali) पर मध्यप्रदेश के कर्मचारियों को तोहफ़ा दिया है। उन्होने घोषणा की कि इस माह का वेतन दीपावली से पहले दे दिया जाएगा। बता दें कि कर्मचारी संगठनों ने भी इसे लेकर मांग की थी। अब सीएम की घोषणा के बाद इस संबंध में सभी कोषालयों को आदेश जारी कर दिए जाएंगे और 24 अक्टूबर से पहले कर्मचारियों के अकाउंट में वेतन अंतरित हो जाएगा।

Indian Railways Update : आज रद्द रहेंगी 159 ट्रेन, IRCTC ने जारी की लिस्ट

सीएम शिवराज (Shivraj singh chouhan) ने इसकी घोषणा करते हुए ट्वीट किया कि ‘दीपावली का पावन पर्व आ रहा है। हमारे सभी कर्मचारी साथी परिवार सहित दीपावली हर्षोल्लास के साथ मनाएं, इसलिए हम इस माह का वेतन दीपावली से पहले देने का आदेश जारी कर रहे हैं। सभी कर्मचारी साथियों को दीपावली की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।’ कर्मचारी संघ ने भी मांग की थी कि दीपावली से पहले वेतन जारी कर दिया जाए। इसी के साथ तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ  ने सरकार से ये मांग भी की है कि दिवाली एडवांस 4000 रुपये से बढ़ाकर 10,000 किया जाए। उनका कहना है कि पिछले 13 साल से उन्हें त्यौहार अग्रिम (festival advance) के रूप में 4 हजार रुपये ही दिए जा रहे हैं, इसके लिए 6.30 प्रतिशत ब्याज सहित राशि कर्मचारी के वेतन से कटती है। इतने सालों में महंगाई बढ़ गई है लेकिन त्यौहार अग्रिम नहीं बढ़ाया गया है। फिलहाल सीएम ने दिवाली से पहले वेतन देने की मांग मानते हुए घोषणा की है कि 24 अक्टूबर से पहले उनके खाते में राशि डाल दी जाएगी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews