MP News : भड़की कांग्रेस, इन मुद्दों पर शिवराज सरकार पर साधा निशाना

शिवराज सरकार

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  मध्यप्रदेश में मुख्य विपक्षी दल की भूमिका निभा रही कांग्रेस (Congress) शिवराज सरकार (Shivraj Government) को घेरने का कोई भी मुद्दा हाथ से नहीं जाने देती।  अब एक बार फिर कांग्रेस (Congress) ने शिवराज सरकार (Shivraj Government)को घेरा है। कांग्रेस (Congress) ने बढ़ती पेट्रोल डीजल (Petrol Diesel) की कीमतों पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) को निशाने पर लिया है वहीँ कंगना रनौत (Kangana Ranaut) मुद्दे पर भी शिवराज सरकार (Shivraj Government) पर निशाना साधा है।

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता केके मिश्रा (KK Mishra) ने ट्वीट के जरिये दोनों मुद्दों पर प्रदेश की भाजपा सरकार (BJP Government) को घेरा है। केके मिश्रा (KK Mishra) ने पेट्रोल डीजल (Petrol Diesel) की बढ़ती कीमतों को लेकर ट्वीट (Tweet) करते हुए लिखा – शिवराज जी, प्रदेश (आपके मंदिर) की जनता (भगवान) के पुरजोर आग्रह व आप (पुजारी) की अतिकृपा से पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर हो गया है, शुभकामनाएं…आभार! भक्तों, पुजारी जी के साथ ताली, झांझ और थाली बजाकर आरती में हिस्सा लीजिए ..

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता केके मिश्रा (KK Mishra) ने कंगना रनौत (Kangana Ranaut) मुद्दे पर भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) और उनकी सरकार पर निशाना साधा है। केके मिश्रा (KK Mishra) ने ट्वीट (Tweet) करते हुए लिखा – भारतीय अन्नदाताओं को आतंकी , नक्सली, खालिस्तानी कहने वाली कंगना रनौत  बैतूल में “धाकड़” की शूटिंग कर रही है, धाकड़ सरकार हो रही है।  कांग्रेसियों पर ढाए जा रहे जुल्म को देख लगता है अब कंगना को “भारतरत्न” का दर्जा  जल्द मिलेगा! इतनी सुरक्षा मप्र की बहनों की कीजिये सरकार? एक अन्य ट्वीट में केके मिश्रा ने लिखा – देश के अन्नदाता किसानों को आतंकवादी, नक्सलवादी कहने वाली कंगना रनौत  का भी अब नेता बनने का ख़्वाब! “मोदी है तो मुमकिन है”?

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews