MP News : पत्थरबाजों और संपत्ति को नुकसान पहुँचाने वालों की खैर नहीं, सरकार ला रही कानून

MP News : पत्थरबाजों और संपत्ति को नुकसान पहुँचाने वालों की खैर नहीं, सरकार ला रही कानून

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। पत्थरबाजी करने वालों और संपत्ति को नुकसान पहुँचाने वालों से अब मध्य प्रदेश(MP News) सरकार सख्ती से निपटेगी। प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने कहा कि सरकार निजी एवं लोक संपत्ति नुकसान निवारण एवं वसूली अधिनियम लेकर आ रही है। इसके तहत एक क्लेम ट्रिब्यूनल बनेगा, इसे सिविल कोर्ट के अधिकार होंगे ।

गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार (MP Government) निजी एवं लोक संपत्ति नुकसान निवारण एवं वसूली अधिनियम लेकर आ रही है। अब जो पत्थरबाजी करते हैं, शासकीय और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हैं उनसे वसूली के लिए एक क्लेम ट्रिब्यूनल बनाया जायेगा। ये ट्रिब्यूनम घटना के हिसाब से काम करेगा।

ये भी पढ़ें – अब डेंगू मच्छरों का मुकाबला करेंगे ‘अच्छे मच्छर’, इस तरह होगा बीमारी का अंत

गृह मंत्री ने बताया कि इस ट्रिब्यूनल में रिटायर्ड DJ, रिटायर्ड IG और रिटायर्ड सचिव स्तर के अधिकारी रहेंगे। इस ट्रिब्यूनल को सिविल कोर्ट के अधिकार होंगे। सरकारी संपत्ति के नुकसान की जानकारी कलेक्टर देंगे और निजी संपत्ति के नुकसान की जानकारी व्यक्ति स्वयं इस ट्रिब्यूनल को देगा।

ये भी पढ़ें – अमिताभ बच्चन ने फिर तोड़े सारे रिकॉर्ड, NFT Auction के बिड कलेक्शन में 5 लाख डॉलर की बोली

गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि जैसे भू राजस्व संहिता में वसूली का अधिकार है वैसा इसमें भी वसूली का अधिकार होगा। तीन महीने में प्रकरण का निराकरण होगा, किसका कितना नुकसान हुआ है उसकी भरपाई दोषियों से कराई जाएगी।

ये भी पढ़ें – पति को थी Porn Video देखने की लत, विरोध किया तो पत्नी को खिलाने लगा सड़ा खाना

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews