MP पंचायत चुनाव 2021 : पंचायत चुनावों के मार्ग की एक और बाधा दूर, 14 को होगा आरक्षण

पंचायत चुनाव 2021

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में पंचायत चुनावों (MP Panchayat Election 2021) की तैयारियों के बीच पंचायत राज संचालनालय ने जिला पंचायतों के अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण की तारीख घोषित कर दी है। संचालनालय के आदेश के अनुसार जिला पंचायत अध्यक्ष (Zila Panchayat President) पद के लिए आरक्षण की कार्यवाही 14 दिसंबर को की जाएगी।

पंचायती राज संचालनालय ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों और जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को सम्बोधित आदेश में कहा है कि जिला पंचायतों के अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण (Reservation for the post of Zila Panchayat President) की कार्यवाही 14 दिसंबर 2021 मंगलवार को भोपाल में जल एवं भूमि प्रबंध संस्थान (वाल्मी संस्थान) के ऑडिटोरियम में दोपहर 12 बजे होगी।

ये भी पढ़ें – जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के बेटे बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में करेंगे सफारी, कल पहुंचेगे

आदेश में कहा गया है कि अध्यक्ष पद के आरक्षण की तारीख 14 दिसंबर से 7 दिन पहले इसकी सूचना संचालक पंचायत राज संचालनालय के सूचना पटल पर, सभी कलेक्टर कार्यालयों के सूचना पटल पर और सभी जिला पंचायत कार्यालयों के सूचना पटल पर चिपकाई जाये एवं समाचार पत्रों में प्रचार प्रसार की व्यवस्था की जाये जिससे इसमें भाग लेने वाले व्यक्ति, जन प्रतिनिधि कार्यवाही में शामिल हो सकें।

ये भी पढ़ें – Indore News : इंदौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कंपनी के नाम पर ठगी करने वालों को पकड़ा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews