MP Police Recruitment Exam : आरक्षक भर्ती के लिए कब आयोजित होगी परीक्षा, जाने यहां

MPPEB mp police recruitment 2022

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (Madhya Pradesh Professional Examination Board) द्वारा 4000 पदों पर कॉन्स्टेबल भर्ती (Constable recruitment) निकाली गई थी। जिसके लिए 6 अप्रैल 2021 को परीक्षा आयोजित होनी थी। वही कोरोना (corona) के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए परीक्षा (exam) को स्थगित कर दिया गया था। अब इस मामले में उम्मीद जताई जा रही है कि जून 2021 में आरक्षक भर्ती परीक्षा आयोजित की जा सकती है।

दरअसल परीक्षा कब तक होगी। इस बारे में अब तक विभाग की तरफ से नई तिथि का ऐलान नहीं किया गया है। वहीं राज्य शासन की तरफ से भी परीक्षा तिथि को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया गया है। जिसके बाद माना जा रहा है कि अब जून के बाद ही MPPEB पुलिस भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जा सकती है।

Read More: MP: कोरोना का तांडव, 24 घंटे में आए 3178 केस, CM ने कहा- जहां जरूरत होगी, वहां करेंगे सख्ती

अभी प्रदेश में कोरोना अपने चरम पर है। लगातार 2500 से 3000 केस प्रतिदिन सामने आ रहे हैं। जिसको देखते हुए प्रदेश के कई शहरों में लॉकडाउन लगा दिया गया। वहीं नाइट कर्फ्यू भी लागू किए गए हैं। इसके साथ ही प्रशासन द्वारा कई तरह की सख्तियां की जा रही है। ऐसे में फिलहाल परीक्षा को लेकर कोई स्थिति स्पष्ट नहीं है। वही अगर ऐसी स्थिति में परीक्षा आयोजित की जाती है तो अभ्यर्थियों में संक्रमण का खतरा बढ़ जाएगा।

इसको देखते हुए यह माना जा रहा है कि अब जून के अंतिम सप्ताह के बाद ही मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। बता दें कि इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जनवरी में जारी किया गया था। वही ऑनलाइन आवेदन के अंतिम तिथि फरवरी रखी गई थी। इस परीक्षा के लिए प्रदेश भर से लगभग 10 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews