MP: नगर निगम चुनाव की तैयारियां शुरू, 28 से भोपाल के 85 वार्डों का आरक्षण

MP: नगर निगम चुनाव की तैयारियां शुरू, 28 से भोपाल के 85 वार्डों का आरक्षण

भोपाल। उपचुनाव की सियासी उठापठक के बीच मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं।जुलाई के आखिरी में नगर पालिक निगम भोपाल के कुल 85 वार्डो का आरक्षण भी शुरु हो जाएगा।इस संबंध में नगरीय आवास एवं विकास विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। आदेश के मुताबिक सभी निकायों के आरक्षण की कार्रवाई 31 जुलाई तक पूरा कर लिया जाएगा।

दरअसल, नगर पालिक निगम भोपाल के कुल 85 वार्डों का आरक्षण 28 जुलाई को 3 बजे से गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल के ऑडिटोरियम हॉल में किया जायेगा।कोविड- 19 के प्रभाव को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग को बनाये रखने के लिए गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल के ऑडिटोरियम हॉल में अत्यंत सीमित संख्या में प्रवेश रहेगा। ऑडिटोरियम के बाहर टी.वी. स्क्रीन पर आरक्षण की कार्यवाही देखी जा सकेगी।

बता दें कि मध्य प्रदेश में नगर निगम चुनाव इस वर्ष के आखिरी में या फिर 2021 के शुरुआत में संपन्न करा लिया जाएगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews