मप्र राज्यसभा चुनाव : एल मुरुगन बने राज्यसभा सांसद, रिटर्निंग ऑफिसर ने की घोषणा

मप्र राज्यसभा चुनाव : एल मुरुगन बने राज्यसभा सांसद, रिटर्निंग ऑफिसर ने की घोषणा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन (L Murugan) को मध्य प्रदेश में निर्विरोध बीजेपी का राज्यसभा सांसद (BJP Rajya Sabha MP) चुन लिया गया है।मध्य प्रदेश विधानसभा (MP Legislative Assembly) में रिटर्निंग ऑफिसर ने एल मुरूगन को राज्यसभा सांसद घोषित किया है और उन्हें जीत का प्रमाण पत्र सौंपा।खास बात ये है कि जादुई आंकड़ा ना होने के चलते कांग्रेस ने इस बार अपना उम्मीदवार नहीं उतारा था। यह सीट केंद्रीय मंत्री से राज्यपाल बने थावरचंद गहलोत (Thawar Chand Gehlot) के इस्तीफा से रिक्त हुई  थी।

यह भी पढ़े.. MP Weather : मप्र के इन जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट, जानें पूरे हफ्ते का हाल

इस मौके पर एल मुरुगन ने कहा कि वे मध्‍य प्रदेश के विकास में अपना हर संभव योगदान देंगे।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री अमित शाह के साथ भारतीय जनता पार्टी आलाकमान का आभार माना।  मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और मध्‍य प्रदेश भाजपा के अध्‍यक्ष वीडी शर्मा को भी धन्‍यवाद दिया।

भाजपा के मध्यप्रदेश से नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद डॉ एल मुरुगन जन्म केरल के नमक्कल जिले के पारामती में 29 मई 1977 में हुआ।  वे भारतीय जनता पार्टी तमिलनाडु के अध्यक्ष रहे हैं और वे पेशे से वकील है। उन्होंने मद्रास विश्व विद्यालय से वकालत में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। मानवाधिकार कानून में डॉक्टरेट हैं। कॉलेज की पढ़ाई के दौरान ही मुरुगन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़ गए थे। वे राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।

यह भी पढ़े.. Job Alert 2021 : MP में इन पदों पर निकली है भर्ती, मोटी सैलरी, जल्द करें एप्लाई

डॉ एल मुरुगन एक अच्छे छात्र रहे हैं हमेशा अव्वल अंकों के साथ परीक्षा पास करने वाले डॉ एल मुरुगन अंग्रेजी के साथ साथ तमिल और तेलुगु भी धाराप्रवाह बोलते हैं। 11 मार्च 2020 को उन्हें तमिलनाडु का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था।मोदी कैबिनेट (Modi Government) के पिछले विस्तार में शामिल हुए डॉ एल मुरुगन भारत सरकार के सूचना प्रसारण, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री हैं। वे इस समय संसद के किसी भी सदन का हिस्सा नहीं हैं। 

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews