सांसद ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, कोरोना से लड़ने की तैयारियों का लिया जायजा

सांसद ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, कोरोना से लड़ने की तैयारियों का लिया जायजा

जबलपुर।संदीप कुमार

कोरोना वायरस(corona virus) संक्रमण के बीच आज फिर जबलपुर(jabalpur) सांसद(MP) राकेश सिंह(Rakes singh) ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।इस दौरान भाजपा विधायक(bjp mla) भी मौजूद थे।सर्किट हाउस(circuit house) में सांसद राकेश सिंह ने संभाग कमिश्नर(commisioner)-आईजी(IG)-डीआईजी(DIG)-कलेक्टर(Collector) और एसपी(SP) से जिले की कोरोना वायरस संक्रमित रिपोर्ट मांगी।

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए राकेश सिंह ने बताया कि इस वैश्विक संकट से उभारने का पूरा देश प्रयास कर रहा है।हमारे डॉक्टर-नर्स-पुलिस जवान लगातार काम पर डटे है की कोरोना वायरस पर कैसे जीत दर्ज की जा सके।उन्होंने कहा कि कोरोना वह वायरस है जो कि चोरी छिपे धीरे धीरे बढ़ रहा है।यह वायरस न जात पात देखता है न ही कद और पद।इसलिए इससे निपटने सबको एक जुटाता से आगे आना होगा।

भाजपा सांसद ने कहा कि आने वाले समय मे अधिक से अधिक टेस्टिंग हो इस पर भी चर्चा हुई है जितनी अधिक टेस्टिंग होगी परिणाम पेशेंट के बढ़े हुए दिखाई देंगे। लेकिन उससे घबराने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि अगर टेस्टिंग नहीं करेंगे तो पेशेंट की वास्तविक संख्या सामने नही आ पाएगी।वही आने वाले समय मे लॉक डाउन की स्थिति को लेकर राकेश सिंह ने स्पष्ट किया है कि जिस तरह से प्रदेश और देश मे पेसेंटो की संख्या बढ़ रही है उसको लेकर अधिक सावधानी बरतने की अब आवश्यकता आन पड़ी है पर आने वाले समय मे लॉक डाउन बढेगा या नही ये परिस्थितियों पर निर्भर करता है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews