MP School: स्कूल शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान, नए सत्र से लागू होगा ये नियम, जल्द जारी होंगे निर्देश

mp school education department

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार (MP School Education Minister Inder Singh Parmar) का बड़ा बयान सामने आया है। मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि प्रदेश में हिजाब को पूरी तरह से बैन किया जाएगा।  हम अनुशासन को प्राथमिकता देंगे। सभी स्कूल में सभी विद्यार्थियों का एक ड्रेस कोड होगा। स्कूल शिक्षा विभाग (MP School Education Department) ड्रेस कोड के नियम पर काम कर रहा है।आगामी सत्र के लिए जल्द विभाग गाइडलाइन जारी करेगा। अगले साल से ड्रेस कोड के लिए सूचना प्रेषित करेंगे, ताकी सभी विद्यार्थियों में समानता का भाव रहे।

यह भी पढ़े.. MP Weather: मप्र में फिर बूंदाबांदी के आसार, छा सकते है बादल, इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

दरअसल, कर्नाटक के स्कूल-कॉलेजों में छात्राओं के हिजाब बैन के बाद अब मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि एमपी के स्कूलों में हिजाब पूरी तरह से बैन (Hijab Ban In MP)रहेगा। हिजाब ड्रेस कोड का हिस्सा नहीं है, अगर कहीं कोई हिजाब पहनकर स्कूल में आता है, तो बैन लगेगा। मध्यप्रदेश में स्कूल ड्रेस (School Dress) के अनुसार ही बच्चों को ड्रेस पहनना होगा। हम स्कूल ड्रेस कोड को लेकर काम कर रहे हैं। अगले सत्र से पहले ड्रेस कोड पूरी तरह लागू कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़े.. AIIMS Recruitment: 132 पदों पर निकली है भर्ती, 15 फरवरी लास्ट डेट, जानें आयु-पात्रता

इससे पहले सोमवार को शिक्षा मंत्री ने कहा था कि MP Board की कक्षा 10वीं और 12वीं के पेपर सरल रखे जाएंगे। पेपर में बड़े प्रश्नों की जगह लघु प्रश्न ज्यादा देने का निर्णय लिया गया है।70% प्रश्न सिलेबस से ही पूछे जाएंगे, जिससे बच्चों को जवाब देना आसान हो जाए।वही 10वीं-12वीं के फॉर्म की लेट फीस पर छिडे विवाद पर कहा था कि लेट फीस दस हज़ार से कम करने के लिए सरकार अगले सत्र में विचार करेगी। 5वी और 8वीं के एग्जाम बोर्ड पद्धति से ही होंगे, सभी परीक्षाएं मार्च के अंत तक हो जाएंगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews