MP School Reopen: 1 फरवरी से स्कूल खुलेंगे या नहीं? पढ़े गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान

mp narottam mishra

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में 1 फरवरी 2022 से स्कूल दोबारा (MP School Reopening Again) से खोले जाएंगे या नहीं, इस पर अब तक फैसला नहीं हो पाया है। इसी बीच मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होने कहा कि मध्य प्रदेश में कोरोना की रफ्तार कम हो रही है, आज सीएम शिवराज सिंह चौहान चर्चा करेंगे, उसके बाद फैसला किया जाएगा।इधर स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने बैठक बुलाई है। इससे पहले गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा था कि फिलहाल 31 जनवरी तक स्कूल बंद (MP School Reopen) है लेकिन इस पर आगे निर्णय लिया जाएगा।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों को जल्द मिलेगी खुशखबरी! पेंशन में होगा 8000 से ज्यादा का इजाफा, जानें अपडेट

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (MP Home Minister Narottam Mishra) ने कहा कि मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण लगातार काबू में आता जा रहा है।पिछले 24 घंटों में कोरोना के 8,062 नए मामले ही आए, जबकि 10,748 लोग रिकवर हुए। संक्रमण दर घटी है । वर्तमान में संक्रमण दर 10.82% और रिकवरी रेट 91.08% है।मध्य प्रदेश में अब एक्टिव केस 60,609 रह गए हैं, जिसमें 1,233 पुलिसकर्मी शामिल हैं।वही मध्य प्रदेश मे स्कूल खुलने पर बने हुए सस्पेंस पर गृह मंत्री ने कहा कि आज सीएम चर्चा करेंगे, उसके बाद फ़ैसला होगा।

इससे पहले शनिवार को कोरोना समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan)ने कहा था कि कोरोना के एक्टिव केस तीन दिन से लगातार घट रहे हैं। प्रदेश के बड़े शहरों इंदौर, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर में कोरोना के केस कम होने लगे हैं। अस्पतालों में बहुत ही कम संख्या में कोरोना के मरीज भर्ती हैं। स्कूल खोलने (MP School Reopening 2022) के संबंध में विशेषज्ञों से विचार-विमर्श किया जाएगा और फिर आगे निर्णय लिया जायेगा। विशेषज्ञों से भी सलाह ली जायेगी। पूरा विचार-विमर्श करने के बाद ही स्कूल खोले जायेंगे।

न्यायिक जांच के आदेश

भोपाल के बैरसिया में हुई गायों की मौत पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ये एक निजी गौ-शाला है, 9 गाय का पीएम करवाया गया। इसमें 6 गायों की बुजुर्ग होने के वजह से मौत हुई है और 2 की निमोनिया से मौत हुई है।निजी गौ शाला का संचालन प्रशासन ने हाथ में ले लिया है।अच्छी गौ शालाओं में शिफ़्ट किया जा रहा है, न्यायिक जाँच के आदेश भी दिए है।

चायनीज मांझे पर लगे रोक

प्रदेश में हो रही चायनीज़ मांझे की बिक्री पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि Amazon और फ्लिपकार्ट कम्पनी से फिर से विनती कर रहा हूँ, चायनिज माँझे को बेचने पर रोक लगाई गई है। अगर रोक नहीं लगती है फिर कार्यवाही होगी।

[dgv_vimeo_video id=”671834771″]

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews