
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश में सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों (MP School) में 1 सितंबर से कक्षा 6 से 12 तक की कक्षाएं शुरू की जाएंगी। 50% विद्यार्थियों की उपस्थिति में कक्षाओं को प्रारंभ किया जाएगा। ये फैसला शुक्रवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री इंदर सिंह परमार (School Education Minister Inder Singh Parmar) व वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई बैठक में लिया।
PEB : नाम बदलने के बाद भी नहीं बदला काम, अब गड़बड़ी के बाद तीन परीक्षाएं निरस्त
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मध्य प्रदेश के शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों की उपस्थिति और कक्षाओं का संचालन करने के संबंध में बैठक हुई। सीएम निवास पर हुई बैठक में स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री व वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्कूल खोलने को लेकर चर्चा हुई। इसके बाद निर्णय लिया गया कि 1 सितंबर से 50% विद्यार्थियों की उपस्थिति में कक्षा 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं शुरू की जाएंगी। बैठक में कक्षा छठवीं से 12वीं के संबंध में विचार किया गया और कोविड 19 प्रोटोकॉल के सख्त पालन के साथ कक्षाएँ प्रारंभ करने के बारे में सहमति हुई। इस दौरान अभिभावकों की सहमति और कोविड 19 की गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य रहेगा। वहीं कक्षा 1 से 5 तक की कक्षाओं के बारे में सितंबर के पहले सप्ताह के बाद निर्णय लिया जाएगा।
बता दें कि प्रदेश में 15 जून से अकादमिक सत्र 2021 प्रारंभ हो चुका है। नामांकन का कार्य लगभग पूर्ण हो गया है। गत वर्ष की तरह इस सत्र में भी ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन हुआ है। टेलीविजन, रेडियो और स्मार्ट फोन के माध्यम से शैक्षणिक सामग्री प्रसारित की गई। शालाओं के संचालन के लिए जो अनिवार्य बिंदु निर्धारित किए गए हैं, उनमें शालाओं में कार्यरत समस्त स्टाफ को टीके का कम से कम एक डोज लगा हो, यह आवश्यक है। स्कूलों में राज्य स्तर से जारी कोविड प्रोटोकाल का पालन किया जाएगा। शालाओं में कक्षावार नियत दिवस के अलावा अन्य दिवसों में ऑनलाइन कक्षाएँ पूर्व के अनुसार संचालित करने की व्यवस्था भी रहेगी।
प्रदेश के समस्त शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में आगामी 1 सितंबर से कक्षा 6 से 12 तक 50% विद्यार्थियों की उपस्थिति में कक्षाओं को प्रारंभ किया जाएगा ।
मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj की अध्यक्षता में कक्षाओं के संचालन प्रारंभ करने के संबंध में संपन्न हुई बैठक। pic.twitter.com/mVp5I97NBL
— School Education Department, MP (@schooledump) August 27, 2021
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

