हाथी को छोड़ आज “हाथ” थामेंगे BSP के ये दिग्गज नेता

mp-assembly-election-bjp-minister-rewa-mla-rajendra-shukala-congress-bsp-fight

शिवपुरी।

मध्यप्रदेश(madhyapradesh) के सियासी गलियारे में कहा तो ये जा रहा की सब ठीक है लेकिन स्थितियां बता रही है की अंदरूनी मामले की सच्चाई कुछ और ही है। इसी बीच उपचुनाव(by-election) से पहले बसपा को एक बड़ा झटका लगा है। जहाँ उनके एक दिग्गज प्रागी लाल जाटव(pragi lal jatav) रविवार को बसपा(BSP) का साथ छोड़कर “हाथ” को थामेंगे।

दरअसल प्रदेश के शिवपुरी जिले के करेरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके प्रागी लाल जाटव ने आज पीसीसी चीफ और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ(kamalnath) से मुलाकात की। जिसके बाद आज दोपहर करीबन एक बजे वो कांग्रेस(congress) दफ्तर में कमलनाथ के सामने कांग्रेस का हाथ थामेंगे। शिवपुरी के करेरा में जाटव वोट बैंक(vote bank) वाले नेताओं में शामिल हैं। प्रागी लाल जाटव को पार्टी में शामिल कर कांग्रेस ने जाटव वोट बैंक में सेंध लगाई है। वहीँ उनके साथ बसपा के 50 कार्यकर्ता भी कांग्रेस की सदस्यता लेंगे।

बसपा नेता प्रागी लाल जाटव बसपा से पिछले तीन बार से चुनाव लड़ चुके हैं। करैरा विधानसभा में जाटव समाज का 40 हजार वोट बैंक को भुनाने के लिए इनके सामने कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक सिंधिया समर्थक जसमंत जाटव के सामने स्थिति विपरीत होगी।निश्चित ही इस सीट पर कांग्रेस ने वोट बैंक को सेंध लगाया है। बता दें कि जाटव के कांग्रेस में शामिल होने के चर्चे बहुत पहले से थे। वहीँ ज्योतिरादित्य सिंधिया(jyotiraditya scindia) के बीजेपी(BJP) में शामिल हो जाने के बाद उनके समर्थक और कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक जसमंत जाटव के सामने होकर विभानसभा की सोच सकते हैं। दूसरी तरफ करैरा के ग्रामीण इलाकों में पूर्व विधायक की विरोध की खबरें भी सामने आ रही है। अब ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प होगा की कांग्रेस इस मौके को कैसे भुनाती है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews