
भोपाल डेस्क रिपोर्ट। जैसे जैसे अक्टूबर का महिना बीतता जा रहा है वैसे वैसे मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में गुलाबी ठंड का अहसास हो रहा है। विभाग (Weather Department) की माने तो मानसून (Monsoon) अब प्रदेश से पूरी तरह विदा हो चुका है, इस समय पश्चिमी विक्षोभ भी असर नहीं दिखा रहे हैं वही प्रशांत महासागर में ला-नीना (La-Nina) का असर दिखने लगा है, जिसके प्रभाव से नवंबर-दिसंबर माह (November-December) में जबरदस्त ठंड पड़ने की संभावना है।
मौसम विभाग की माने तो 28 अक्टूबर को एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) से गुजरेगा, जिसका असर नवंबर (November) के पहले हफ्ते में दिखेगा। इस पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में अचानक बदलाव आएगा। आने वाले समय में शीत लहर और भी बढ़ेगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, भाेपाल समेत पश्चिमी मप्र में वहीं से सूखी और ठंडी हवा आ रही है, इसलिए रात में ठंड बढ़ गई है। आने वाले दिनों में ठंड बढ़ जाएगी।
सोमवार को अधिकतम पारा 33 डिग्री और न्यूनतम पारा 16 डिग्री दर्ज किया गया। भाेपाल में रात का तापमान सामान्य से 1 डिग्री कम 15.8 डिग्री और पचमढ़ी में तापमान 14.2 डिग्री रहा। इंदौर (Indore) में न्यूनतम तापमान 16.9 तो रीवा में 17 और मंडला में 17.4 डिग्री दर्ज किया गया है। ग्वालियर (Gwalior) में बादल नहीं छाने की वजह से तापमान (Temperature) में गिरावट आई है। मंगलवार को 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने से न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

