MP Weather Update : मप्र के इन जिलों में आज बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी

MP WEATHER

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मानसून (Monsoon) की विदाई से पहले मध्यप्रदेश (Madhyapradesh) में एक बार फिर अच्छी बारिश का दौर शुरु हो सकता है। बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) में एक कम ऊपरी हवा का चक्रवात बनने के संकेत मिले हैं, जिसके चलते आगामी दिनों में मध्य प्रदेश के 18 जिलों में मध्यम या फिर तेज बारिश हो सकती है। आज रविवार को मौसम विभाग ने दस संभागों और दस जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है।

मौसम विभाग की माने तो वर्तमान में उत्तर-पश्चिम मप्र और उससे लगे पूर्वी राजस्थान पर एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। इसके अतिरिक्त मानसून द्रोणिका उत्तरप्रदेश से होकर गुजर रही है। इन दो सिस्टम के कारण पूर्वी मप्र में कहीं-कहीं बारिश हो रही है। 10 सितंबर तक बंगाल की खाड़ी में आंध्रा तट और उड़ीसा तट के बीच एक ऊपरी हवा का चक्रवात बनने की संभावना है। इसके कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील होकर आगे बढ़ने के आसार भी हैं। इस सिस्टम से प्रदेश में अच्छी बरसात की उम्मीद है।

पिछले चौबीस घंटों का रिकॉर्ड
शनिवार सुबह 8ः30 बजे से शाम 5ः30 बजे तक सीधी में 15, मलाजखंड में 10, पचमढ़ी में 6, बैतूल में 0.4, सागर, छिंदवाड़ा में 0.2 मिमी. बारिश हुई।

इन जिलों में सामान्य से अधिक बारिश

प्रदेश में 18 जिलों में सामान्य से 20 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई है। इनमें छिंदवाड़ा, सिंगरौली, इन्दौर, झाबुआ, बड़वानी, खंडवा, देवास, आगर-मालवा, भोपाल, रायसेन, सीहोर, बैतूल, हरदा, अशोकनगर, उज्जैन, रतलाम, शाजापुर और राजगढ़ जिले शामिल हैं।

इन जिलों में सामान्य वर्षा
प्रदेश के 33 जिले ऐसे हैं, जिनमें एक सितम्बर तक सामान्य वर्षा दर्ज की गई है। इन जिलों में मण्डला, डिण्डौरी, नरसिंहपुर, पन्ना, सतना, शहडोल, अनूपपुर, धार, नीमच, मुरैना, श्योपुरकला, गुना, दतिया, रीवा, सीधी, खरगौन, विदिशा, जबलपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, छतरपुर, अलीराजपुर, मंदसौर, भिण्ड, शिवपुरी, ग्वालियर, कटनी, बालाघाट, सागर, दमोह, होशंगाबाद, सिवनी, उमरिया और बुरहानपुर शामिल हैं।

इन संभागों में गरज चमक के साथ बारिश के आसार
रीवा, शहडोल, सागर, चंबल, ग्वालियर,भोपाल, होशंगाबाद, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर

इन जिलों में गरज चमक के साथ बारिश के आसार
नीमच, मंदसौर, गुना, श्योपुरकलां, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी

Rainfall Dt 06.09.2020
(Past 24 hours)
Sidhi 15.4
Rewa 11.4
Jabalpur 0.5
Pachmarhi 5.6
Betul 2.4
Chindwara 0.2
Sagar 0.2
Malanjkhand 10.2mm

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews