Hindi News

MP Weather: 28 जिलों में तापमान 30°C के पार, 2 मार्च को सक्रिय होगा नया सिस्टम, फिर छाएंगे बादल, बूंदाबांदी के आसार

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
MP Weather Forecast: मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है तापमान में धीरे-धीरे इजाफा होने लगा है। 2 मार्च को एक नया सिस्टम सक्रिय होने जा रहा है, जिससे फिर कुछ जिलों में बूंदाबांदी होने की संभावना है।
MP Weather: 28 जिलों में तापमान 30°C के पार, 2 मार्च को सक्रिय होगा नया सिस्टम, फिर छाएंगे बादल, बूंदाबांदी के आसार

आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के बाद एक बार फिर मध्य प्रदेश का मौसम बदल गया है। दिन में धूप निकलने लगी है और तापमान में भी इजाफा हो रहा है। हालांकि सुबह-रात के समय हल्की ठंड़क बनी हुई है। बुधवार (25 फरवरी 2026) को 28 जिलों में अधिकतम तापमान 30 °C से पार दर्ज हुआ। नर्मदापुरम व खंडवा में तो तापमान 34 °C के पार चला गया। हालांकि कई जिलों में न्यूनतनम तापमान 9 से 11 °C के बीच बना रहा।

गुरुवार (26 फरवरी 2026) को भोपाल में अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम तापमान 15°C के आसपास रहने का अनुमान है। छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और पांढुर्णा में बादल छा सकते हैं। अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 °C की वृद्धि हो सकती है।  हालांकि 2 मार्च को सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ से फिर बादल छाएंगे और कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।

1 मार्च को सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, बारिश के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र, भोपाल की दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक, वर्तमान में चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है। उत्तर भारत के ऊपर, लगभग 157 किमी/घंटा की गति से माध्य समुद्र तल से 12.6 किमी की ऊंचाई पर पछुआ जेट स्ट्रीम हवाएं बह रही हैं। एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 27 फरवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। इसके बाद एक और पश्चिमी विक्षोभ 2 मार्च से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। इसके प्रभाव से 1 और 2 मार्च को प्रदेश के कुछ हिस्सों में फिर बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने का अनुमान है।

करौंदी में पारा 9.1 °C

  • करौंदी (कटनी) में 9.1 °C
  • कल्याणपुर (शहडोल) में  9.5 °C
  • पचमढ़ी (नर्मदापुरम) में 10.2 °C
  • राजगढ़ में 11.4 °C
  • उमरिया में 11.9 °C

खंडवा-नर्मदापुरम में तापमान 34 °C (अधिकतम) पार

  • नर्मदापुरम में 34.2 °C
  • खरगोन में 34.1 °C
  • खंडवा में 34 °C
  • अलीराजपुर में 33.9 °C
  • तालुन (बड़वानी) में 33.4 °C
  • उज्जैन में 33.5 °C
  • नरसिंहपुर में 32.6 °C
  • भोपाल में 30.6°C
  • इंदौर में 32.7°C
  • जबलपुर में 30.6°C
  • ग्वालियर में 31.5°C

5 बड़े शहरों का न्यूनतम तापमान

  • भोपाल में 13.8°C
  • इंदौर में 14.2°C
  • जबलपुर में 14.5°C
  • ग्वालियर में 14.8,°C
  • उज्जैन में16.5°C

MP Weather Forecast Report

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews