MP By-Election: कांग्रेसी नेता ने चुनाव आयोग और राष्ट्रपति को लिखा पत्र, की यह बड़ी मांग

MP By-Election: कांग्रेसी नेता ने चुनाव आयोग और राष्ट्रपति को लिखा पत्र, की यह बड़ी मांग

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट

कोरोना(Corona) के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मध्यप्रदेश(Madhya Pradesh) में फिलहाल उपचुनाव(Bye election) करवाने पर कोई चर्चा नहीं हो रही है। वहीं कहीं ना कहीं सत्ताधारी पार्टी उपचुनाव टालने के मूड में नजर आ रही है। जिसके बाद अब प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री(Former cabinet minister) और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा(Senior Congress leader Sajjan Singh Verma) ने चुनाव आयोग(Election commission) और राष्ट्रपति(President) से बड़ी मांग की है। सज्जन सिंह वर्मा ने चुनाव आयोग और राष्ट्रपति को पत्र लिख श्रीलंका की तर्ज पर ही मध्य प्रदेश में उपचुनाव कराने का अनुरोध किया है।

दरअसल प्रदेश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए चुनाव आयोग ने अभी तक उपचुनाव के ऊपर कोई भी बड़ा निर्णय नहीं लिया है। जिसके बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने चुनाव आयोग और राष्ट्रपति को पत्र लिखा है। पत्र में संजय सिंह वर्मा ने मांग की है कि जब श्रीलंका में बैलेट पेपर से चुनाव संपन्न हो सकते हैं तो मध्य प्रदेश में उपचुनाव भी बैलेट पेपर से करवाए जाने चाहिए। इसके साथ ही सज्जन सिंह वर्मा ने यह भी कहा कि वैलेट पेपर के माध्यम से वोट डालने से ईवीएम मशीन को छूने का तथा संक्रमण फैलने का कोई खतरा भी नहीं रहेगा। ज्ञात हो कि श्रीलंका में बड़ी संख्या में लोगों ने संसदीय चुनावों में भाग लिया तथा वहां लगभग 71% मतदान हुआ। जिसके बाद अब सज्जन वर्मा ने चुनाव आयोग और राष्ट्रपति से श्रीलंका की तर्ज पर मध्यप्रदेश में चुनाव की मांग कर दी है।

बता दें कि मध्य प्रदेश में 27 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव होने हैं। लेकिन प्रदेश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए फिलहाल इस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। हालांकि चुनाव आयोग ने अपनी पिछली बैठक में कहा था के मध्यप्रदेश में उपचुनाव अपने वक्त पर ही होंगे। लेकिन चुनाव आयोग की तरफ से कोई बड़ी तैयारी है ना देखते हुए जहां एक तरफ कांग्रेसी खेमे में उपचुनाव टलने का डर है वहीं अब सज्जन सिंह वर्मा ने बैलेट पेपर से मध्य प्रदेश में उपचुनाव कराने की सिफारिश कर दी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews