सांसद के छोटे भाई ने भाजपा नेताओं को कहा किसान विरोधी, दी नसीहत, देखें वीडियो 

सांसद के छोटे भाई ने भाजपा नेताओं को कहा किसान विरोधी, दी नसीहत, देखें वीडियो 

अशोकनगर, हितेंद्र बुधौलिया।  केंद्र सरकार के खिलाफ किसान कानूनों (Agricultural Laws) को लेकर आज हुए  देशव्यापी आंदोलन के दौरान अशोकनगर में हुये चक्का जाम में गुना -शिवपुरी के भाजपा सांसद डॉ केपी यादव (Dr KP Yadav) के छोटे भाई अजय पाल सिंह यादव भी शामिल हुये। विदिशा रोड पर टोल नाके के पास  हुये चक्काजाम में सांसद के भाई अजय पाल सरकार के खिलाफ चल रही नारे बाजी एवं विरोध प्रदर्शन में किसानों के साथ धरने पर बैठे।

सांसद डॉ केपी यादव (Dr KP Yadav) के छोटे भाई अजय पाल सिंह यादव ने ना सिर्फ केंद्र सरकार के विरोध में नारे लगाए बल्कि अपने सांसद भाई डॉ केपी यादव (Dr KP Yadav) सहित राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia), कैबिनेट मंत्री ब्रजेन्द्र यादव (Brajendra Yadav) एवं विधायक जजपाल सिंह जज्जी  (Jajpal Singh Jajji)को किसान विरोधी बताया, सांसद के भाई ने कहा इन जन प्रतिनिधियों में से किसी ने कभी भी किसानों के हित की बात नही की. उन्होंने नसीहत देते हुए कहा कि होगा इन लोगों पर पार्टी का प्रेशर,लेकिन हमेशा अपने जमीर की बात सुननी चाहिए।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews