MP: आपस में भिड़े 2 सगे भाई, अवैध संबंध के शक में उतारा मौत के घाट

MP: आपस में भिड़े 2 सगे भाई, अवैध संबंध के शक में उतारा मौत के घाट

जबलपुर।संदीप कुमार।
महज अवैध संबंध के शक में पनागर थाना के पोरूआ गाँव मे भाई ने भाई की हत्या कर दी।घटना के बाद मौके पर पहुंची पनागर थाना पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया वहीं आरोपी की तलाश भी शुरू कर दी है। पनागर थाना प्रभारी आरके सोनी के मुताबिक गांव पोरूआ में अवैध संबंध के शक में 32 वर्ष मनोज पटेल की उसके चचेरे भाई राकेश पटेल ने हत्या कर दी है। हत्या के पीछे बताया जा रहा है कि मृतक मनोज का आरोपी की पत्नी के साथ अवैध संबंध थे। हालांकि राकेश पटेल का 2 साल पहले अपनी पत्नी से तलाक हो चुका था।कल देर रात जब मृतक अपने घर के बाहर बैठा हुआ था तभी उसका चचेरा भाई राकेश पटेल वहाँ पहुंचा और विवाद करने लगा। इसी बीच राकेश ने लाठियों से मनोज के सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।मनोज के चिल्लाने पर उसका पिता सरदार और भाई मौके पर पहुँच कर बीच-बचाव करने लगे।घटना के बाद आरोपी वहाँ से फरार हो गया। इस बीच गंभीर चोट लगने से मनोज पटेल को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में कराया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।फिलहाल पनागर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews