24 घंटे में सुलझी हत्या की गुत्थी, दोस्तों ने ही 5000 रुपये के लिए ली जान

24 घंटे में सुलझी हत्या की गुत्थी,  दोस्तों ने ही 5000 रुपये के लिए ली जान

ग्वालियर, अतुल सक्सेना।  जनकगंज थाना (Janakganj Thana) क्षेत्र ने कल बुधवार को हुई एक युवक की हत्या (Murder) की गुत्थी को पुलिस ने 24 घंटे से काम समय में ही सुलझा लिया। हत्या (Murder) करने वाले मृतक के दोस्त ही निकले। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।  हत्या की वजह 5000 रुपये का लेनदेन बताया जा रहा है।

जनकगंज थाना (Janakganj Thana) पुलिस ने क्षेत्र की नवग्रह कॉलोनी में रहने वाले गौरव सोनी नामक युवक की  गुत्थी को सुलझा लिया है और हत्या (Murder)के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है।  एडिशनल एसपी सतेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि हत्या के बाद से ही टीआई जनकगंज संजीव नयन शर्मा और सीएसपी लश्कर आत्माराम शर्मा आरोपियों की तलाश में थे।

ये भी पढ़ें – शिवपुरी पुलिस की कार्रवाई, लाखों के स्मैक के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

तफ्तीश करने के दौरान पता चला कि हत्या (Murder) में मृतक के परिचित शामिल हो सकते हैं।  चूँकि मृतक भी अपराधी था उसपर भी अपराध दर्ज थे, नशे का आदी था और कुछ दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था इसलिए क्षेत्र के बदमाशों पर निगाह टिक गई और तीन संदेहियों को उठा लिया और जब पूछताछ की तो उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

ये भी पढ़ें – “ग्लो ग्वालियर” अभियान के जरिये नगर निगम संवार रही शहर की सुंदरता

आरोपियों ने बताया कि कुछ दिन पहले मृतक गौरव सोनी ने उनमें से एक से 5,000 रुपये उधार लिए थे और बार बार मांगने पर भी वापस नहीं कर रहा था। रात के समय आरोपियों ने गौरव सोनी को बुलाया और रुपये  मांगे लेकिन उसने रुपये देने से इंकार किया तो उनके बीच विवाद हुआ और फिर उनमें से एक ने मृतक के सिर पर लोहे की रॉड से हमलाकर उसकी हत्या कर दी।

ये भी पढ़ें – MP News : 21 जून से मध्यप्रदेश में शुरू होगा वैक्सीनेशन का महाअभियान

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews