दोहरा हत्याकांड: पुलिसकर्मी की पत्नी सहित हत्या , घटना के बाद से बेटी लापता, मचा हड़कंप  

दोहरा हत्याकांड: पुलिसकर्मी की पत्नी सहित हत्या , घटना के बाद से बेटी लापता, मचा हड़कंप  

इंदौर, आकाश धौलपुरे। इंदौर (Indore) में बदमाशों ने पुलिसकर्मी और उसकी पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी और फरार हो गए।  दोहरे हत्याकांड (Double murder) के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।  खास बात ये है कि घटना के समय  18 वर्षीय बेटा घर पर था लेकिन  हत्या के बाद से ही 17 वर्षीय बेटी घर से लापता है। लिहाजा, पूरे मामले को बेटी के लापता होने से जोड़कर देखा जा रहा।  पुलिस हर बिंदु की बारीकी से जांच कर रही है।

बता दे कि आज सुबह 10 बजे के करीब एरोड्रम थाना क्षेत्र के रुक्मणी नगर में सनसनी फैल गई। यहाँ रहने वाले एक पुलिसकर्मी और  उसकी पत्नी का शव  उनके ही घर में मिला। मृतक का नाम ज्योति प्रसाद और  उसकी पत्नी का नाम नीलम है । बताया जा रहा है कि दोनों की एक 17 वर्षीय लड़की भी लापता है फिलहाल ये हत्या की गुत्थी उस वक्त ही सुलझ पाएगी जब लापता बेटी का पता चलेगा। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक मृतक पुलिसकर्मी 15 वीं बटालियन में कांस्टेबल के पद पर पदस्थ थे बुधवार रात को भी उनके घर में बेटी के सिलसिले में विवाद हुआ था। दंपति  की हत्या किसने की है इसका खुलासा नहीं हुआ है लेकिन मामला सामने आने के बाद समूचे  क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews