MP उपचुनाव 2020 : कांग्रेस स्टार प्रचारक लिस्ट से नकुलनाथ गायब, BJP ने ली चुटकी

nakul-kamalnath

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश उपचुनाव (MP By-election) को लेकर BJP के बाद कांग्रेस (Congress) ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट (List of star campaigners) जारी कर दी है। 30 स्टार प्रचारकों की जारी सूची में प्रदेश के दिग्गज नेता कमलनाथ (Kamal Nath), दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh), अरुण यादव (Arun Yadav), जीतू पटवारी (Jeetu Patwari), आरिफ मसूद और जयवर्धन सिंह (Jayawardhan Singh) का नाम  शामिल है वही MP से इकलौते सांसद नकुलनाथ (Nakul Nath) गायब है, जिस पर अब BJP ने चुटकी लेना शुरु कर दिया है।सुत्रों की माने तो नकुलनाथ का नाम लिस्ट में शामिल ना करना कांग्रेस की रणनीति भी हो सकती है।

दरअसल, BJP ने ट्वीटर के माध्यम से कांग्रेस की घेराबंदी की है। BJP के प्रदेश प्रवक्ता राहुल कोठारी (BJP state spokesperson Rahul Kothari) ने ट्वीट कर लिखा है कि कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की सूची में मप्र से एकमात्र सांसद नकुल नाथ का नाम ग़ायब है, कुछ दिनों पहले तक तो नकुल नाथ प्रदेश के युवाओं का नेतृत्व करने की बात कर रहे थे।’घर में घमासान’ तगड़ा है।

वही BJP प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल (Congress spokesperson Rajneesh Aggarwal) ने ट्वीट कर लिखा है कि कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की सूची में मध्य प्रदेश के इकलौते लोकसभा सांसद माननीय नकुल नाथ जी गायब हैं जो स्वयं यह कहते थे कि उपचुनाव में वे युवाओं के बीच में प्रचार की जिम्मेदारी संभालेंगे और बाकी पूर्व मंत्री गण उनके सहयोगी होंगे।

हैरानी की बात ये है कि इसमें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी नदारद है, जबकी राहुल गांधी, मुकुल वासनिक, कमल नाथ, प्रियंका गांधी, दिग्विजय सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू के साथ साथ राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम शामिल है।

कांग्रेस ने भी सिंधिया को लेकर कसा था तंज

आपको बता दे कि हाल ही में बीजेपी ने 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की थी, जिसमें पहला नाम बीजेपी प्रदेश विष्णु दत्त शर्मा और दूसरे नंबर पर शिवराज सिंह चौहान का नाम रखा गया था, वही राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को दसवें स्थान पर रखा गया था, जिसको लेकर कांग्रेस ने जमकर चुटकी ली थी और दस नंबरी बताया था, अब कांग्रेस ने लिस्ट जारी की है और BJP ने नकुलनाथ को मुद्दा बनाकर बदला लेने की कोशिश की है।

उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों के नाम
राहुल गांधी
प्रियंका गांधी
मुकुल वासनिक
कमलनाथ
अशोक गहलोत
भूपेश बघेल
दिग्विजय सिंह
नवजोत सिंह सिद्धू
सचिन पायलट
अशोक चौहान
रणदीप सुरजेवाला
कांतिलाल भूरिया
सुरेश पचौरी
अरुण यादव
विवेक तंखा
राजमणि पटेल
अजय सिंह
आरिफ अकील
सज्जन सिंह वर्मा
जीतू पटवारी
जयवर्धन सिंह
प्रदीप जैन
लाखन सिंह यादव
गोविंद सिंह
नामदेव दास त्यागी
आचार्य प्रमोद कृष्णा
साधना भारती
आरिफ मसूद
सिद्धार्थ कुशवाहा
कमलेश्वर पटेल

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews