CM की तारीफ करते हुए नारायण त्रिपाठी ने किया बड़ा दावा, BJP में खलबली

bjp mla narayan tripathi

भोपाल।

एक तरफ बीजेपी कांग्रेस के बागी विधायकों को अपनी ओर करने की जी तोड कोशिश में जुटी हुई है वही मैहर से बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी अपनी ही पार्टी की मुश्किलें बढाने में लगे हुए है। एक बार फिर नारायण त्रिपाठी ने बड़ा बयान देकर सियासी गलियारों और बीजेपी में खलबली मचा दी है। त्रिपाठी ने अपनी ही पार्टी पर कई गंभीर आरोप लगाए है।वहीं सीएम कमलनाथ के कामों की तारीफ करते हुए मध्य प्रदेश में सरकार बने रहने का दावा किया है।जबकी बीजेपी कमलनाथ सरकार को अल्पमत में बता रही है और कभी भी गिरने का दावा कर रही है, ऐसे में बीजेपी विधायक ने बागी तेवर दिखाकर अपनी ही पार्टी में हलचल पैदा कर दी है।त्रिपाठी के इस बयान से सियासी गलियारों में कई बयान निकाले जा रहे है।

आज मीडिया से चर्चा करते हुए त्रिपाठी ने कहा कि मैहर के विकास के लिए मुख्यमंत्री से चर्चा कर रहा हूं, मैहर को जिला बनाने की मांग है। मेरी राजनीति मैहर की जनता और मां शारदा के आशीर्वाद से चलती है, क्षेत्र के लिए विधायकी भी छोड़ चुका हूं।त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री कमलनाथ के कामों की तारीफ करतें हुए कहा कि अच्छा काम कर रहे हैं। पहले लाखों रुपए के बिल आते थे अब आ रहे हैं ₹100 के बिल। वर्तमान परिदृश्य में राजनीति में सिद्धांत कहीं नहीं।मैहर से भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी 3 दिन में चौथी बार कमलनाथ से मिले। उन्होंने कहा कि कमलनाथ सरकार को कोई खतरा नहीं है। कांग्रेस के पास पूर्ण बहुमत है।

इससे पहले सोमवार को नारायण ने कहा था कि अभी मैं नहीं बता सकता मैं किसके साथ हूँ, वक्त आने पर स्पष्ट हो जाएगा, इंतज़ार कीजिये। मुझे कोई भी बंधक नहीं बना सकता। मेरी मां का देहांत हो गया है। मैं अभी राजनीति के बारे में नहीं सोच रहा हूं। मैं यहां आता हूं तो सबसे मिलता हूं। मुझे लगेगा कि जो मेरे क्षेत्र के विकास के लिए काम करेगा। मैं उसके साथ ही जाऊंगा। इसके बाद बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी ने सीएम हाउस पहुंचकर स्पीकर का धन्यवाद किया था और कहा था कि स्पीकर ने कोरोना वायरस जैसे गंभीर बीमारी को समझा।

वर्तमान घटनाक्रम को देखते हुए त्रिपाठी के इस बयान के कई सियासी मायने निकाले जा रहे है। ऐसा बयान देकर उन्होंने आसामंजस की स्थिति पैदा कर दी है कि वे बीजेपी के साथ है या नही। चुंकी बीते साल सदन में त्रिपाठी ने बीजेपी को झटका देते हुए क्रॉस वोटिंग कर दी थी। अब भी इस बात की चर्चा है कि त्रिपाठी बीजेपी से बगावत कर क्रॉस वोटिंग कर सकते है।हाल ही में वे मुख्यमंत्री निवास पर सीएम कमलनाथ से मिलने भी पहुंचे थे।वही रविवार को सीएम कमलनाथ ने कहा था कि 6 -8 बीजेपी विधायक उनके संपर्क में है और उनके पक्ष में वोटिंग करेंगें।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews