विश्वास प्रस्ताव पर विपक्ष ने उठाए सवाल, नरोत्तम ने दिया ये करारा जवाब

विश्वास प्रस्ताव पर विपक्ष ने उठाए सवाल, नरोत्तम ने दिया ये करारा जवाब

भोपाल। आज विधानसभा में प्रदेश की नई शिवराज सरकार ने विश्वास प्रस्ताव पारित किया। इस दौरान सपा, बसपा और निर्दलीय विधायकों ने समर्थन दिया लेकिन विपक्ष ने वॉकआउट कर दिया। विपक्ष का कहना था कि सरकार को इतनी जल्दी किस बात की थी। इस पर पूर्व मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ विधायक नरोत्तम मिश्रा ने बड़ा बयान दिया है।

मीडिया से चर्चा करते हुए नरोत्तम ने कहा कि कोरोना से निपटने के लिए जरूरी था ।यह बताना कि प्रदेश में स्थाई सरकार आ गई है ।अब केवल और केवल कोरोना से निपटना ही सरकार की प्राथमिकता है। आज विधानसभा में बीजेपी के 107 मौजूद रहे , जबकी बहुमत साबित करने के लिए 104 विधायकों की जरुरत थी। इस दौरान सपा-बसपा औऱ निर्दलीय विधायकों ने सरकार का समर्थन किया।अब सरकार का पूरा फोकस कोरोना पर है, जल्दी ही इसका निपटारा किया जाएगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews