
भोपाल।कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus) के प्रकोप और लॉकडाउन (Lockdown) के बीच आज (12 मई 2020) दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस (International Nurses Day) मनाया जा रहा है।कोरोना के इस संकट में भी कोविड वार्ड में मरीजों की सेवा कर रही नर्स आज कोरोना योद्धा की भूमिका में है।
इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी नर्सों को बधाई दी है । मिश्रा ने नर्सों को मां और बहन का रूप बताया है।मिश्रा का कहना है कि ईश्वर जहां उपस्थित नहीं हो सकता वहां अपना प्रतिरूप भेजता है ।नर्सो कोरोना महामारी के समय अद्भुत कार्य कर रही है।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

