नरोत्तम का अटैक- ‘एक धोखे से सरकार बन गई लेकिन अब नही’

नरोत्तम का अटैक- ‘एक धोखे से सरकार बन गई लेकिन अब नही’

भोपाल।
शिवराज सरकार(shivraj sarkar) में मंत्री(minister) रहे और वर्तमान में भाजपा(bjp) विधायक(mla)
नरोत्तम मिश्रा ने बड़ा बयान दिया है। मिश्रा का कहना है कि कांग्रेस(congress) की प्राथमिकताएं चुनाव से शुरू होती हैं और चुनाव पर ही खत्म हो जाती है। कांग्रेस सरकार चुनाव में झूठी घोषणाएं और झूठे शिलान्यास करती है। 2 लाख तक का कर्जा (karja)माफ करेंगे आज तक कर्जा माफ नहीं किया, बेरोजगारों(unEmployment) को रोजगार(Employment) देंगे, आज तक रोजगार नहीं दिया। एक बार धोखे से सरकार बन गई है।अब आगर जाएं चाहे जोरा किसान अब कांग्रेस के छलावे में आने वाला नहीं है चाहे कितने ही शिलान्यास कर ले या कितनी ही घोषणा कर ले ।

मिश्रा ने किसानों को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि आज जरूरत ओलावृष्टि क्षेत्रों में जाने की थी, आज ओलावृष्टि से पीड़ित किसानों के खेतों में जाने की जरूरत थी लेकिन इनको किसान से मतलब ही नहीं है यह हमेशा किसानों के बीच झूठी बातें करते हैं। 48 घंटे से भी ज्यादा हो गए हैं ग्वालियर क्षेत्र में ओलावृष्टि से फसल खराब हुए लेकिन ना तो मुख्यमंत्री ने उनकी समीक्षा की ना ही उनके किस मंत्री ने।नरोत्तम यही नही रुके आगे कहा कि मध्य प्रदेश (madhypradesh)के मुख्यमंत्री कमलनाथ(cm kamalnath) को पांचवे फ्लोर से उतरने की फुर्सत नहीं है। किसान पीड़ित शोषित है कर्जा माफी के धोखे से परेशान है। आप खेतों में नहीं जा पा रहा है तो कम से कम पटवारी को भेज दो तहसीलदार को भेज दो।

मिश्रा ने कहा कि विधानसभा(vidhansabha) के सत्र को लेकर भाजपा(bjp) की बैठक में ओलावृष्टि को लेकर चर्चा की जाएगी । किसानों के साथ हुए धोखे, लाइन आर्डर की स्थिति, राज्यसभा के चुनाव को लेकर भाजपा के विधायकों(bjp mla ) के साथ आज चर्चा होगी, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष सहित तमाम बड़े नेता शामिल होंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews