नरोत्तम मिश्रा का हमला, पंजाब के नये सीएम से आधी आबादी को खतरा

नरोत्तम मिश्रा का हमला, पंजाब के नये सीएम से आधी आबादी को खतरा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। पंजाब कांग्रेस (Punjab Congress) में पिछले कुछ दिनों से चल रहा सियासी घमासान अब थम गया है।  कांग्रेस हाईकमान ने चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री नियुक्त किया है। चन्नी की नियुक्ति के साथ ही उन पर लगे “मी टू” के संगीन आरोप फिर से चर्चा में आ गए हैं।  भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने भी कांग्रेस (Congress) पर बड़ा हमला बोला है। मध्यप्रदेश के गृहमंत्री ने अपने बयान में कहा जिस व्यक्ति पर महिलाओं से जुड़े संगीन आरोप हो उसके मुख्यमंत्री बनने से पंजाब  खतरे में आ गई है ।

मध्यप्रदेश सरकार के प्रवक्ता एवं प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री (Charanjit Singh Channi Punjab CM) बनाये जाने पर कांग्रेस पर निशाना साधा है।  अपनी नियमित प्रेस ब्रीफिंग में डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जिस पार्टी की अध्यक्ष महिला हो, वो पार्टी ऐसे व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाये जिसपर महिलाओं से जुड़े संगीन आरोप लगे हों। एक अधिकारी ने आरोप लगाया हो, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने कार्रवाई की मांग की हो।

ये भी पढ़ें – MP Corona Update : मप्र में 100 से ज्यादा एक्टिव केस, आज फिर 8 नए पॉजिटिव

डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि अनुसूचित जाति के और लोग भी तो थे ऐसे व्यक्ति को मुख्यमंत्री क्यों बनाया जो चवन्नी उछालकर फैसले करता हो।  उन्होंने तंज कसा – चन्नी चवन्नी उछालने के मामले में बहुत फेमस रहे हैं। गृह मंत्री ने कहा कि अमरिंदर सिंह आरोप लगाया था कि नवजोत सिंह सिद्धू से देश को खतरा है लेकिन चन्नी के मुख्यमंत्री बनने से तो पंजाब की आधी आबादी खतरे में आ गई है ।

ये भी पढ़ें – IT छापे के पांच दिन बाद आया सोनू सूद का रिएक्शन-‘कर’ भला हो भला अंत भले का भला

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना चार दिन पुराने रेट पर, चांदी भी सस्ती, खरीदने का अच्छा मौका

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews