लिव इन रिलेशनशिप पर नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान, FIR को लेकर अब होगी ये प्रक्रिया

लिव इन रिलेशनशिप पर नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान, FIR को लेकर अब होगी ये प्रक्रिया

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने लिव इन रिलेशनशिप (live-in relationship) पर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि अब ऐसे मामलों में दुष्कर्म (rape) या यौन शोषण की शिकायतों पर गहराई से जांच के बाद ही FIR दर्ज की जाएगी। उन्होने कहा कि ज्यादातर मामलों में बाद में गवाह बदल जाते हैं या शिकायत झूठी पाई जाती है या फिर मामला संदिग्ध पाया जाता है। इसलिए अब पुलिस द्वारा पूरी तहकीकात के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

MP: सरकार का बड़ा ऐलान, पहली से आठवीं तक के शिक्षकों को टैबलेट के लिए मिलेंगे 10 हजार

गृह मंत्री पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे और उस दौरान उन्होने कहा कि अक्सर देखा गया है कि ये शिकायतें बाद में झूठी पाई गई। इसीलिए अब लिव इन रिलेशनशिप में दुष्कर्म की शिकायत मिलने पर पहले उसकी तफ्तीश होगी और फिर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। इसी के साथ एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर मामले में उन्होने बताया कि आरोपी राहुव नवलानी की गिरफ्तारी हो गई है। इंदौर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और उसके मोबाइल और अन्य डिवाइस जब्त कर लिया गया है और अब डाटा रिट्रीव किया जा रहा है। इसके माध्यम से जो जानकारी मिलेगी उस आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews