नरोत्तम मिश्रा का कमल नाथ पर पलटवार, पेनड्राइव की तरह सरकारी दस्तावेज भी होंगे, जांच की जाये

नरोत्तम मिश्रा का कमल नाथ पर पलटवार, पेनड्राइव की तरह सरकारी दस्तावेज भी होंगे, जांच की जाये

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा (Dr Narottam Mishra) ने पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ  (Kamal Nath) पर पलटवार करते हुए कहा है कि जब पेनड्राइव कमल नाथ (Kamal Nath) के पास है तो संभव है महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज भी कमल नाथ (Kamal Nath) ने गायब कर दिए हों , ये जांच का विषय हो सकता है।

पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार (Umang Singhar) के बंगले पर महिला द्वारा सुसाइड करने और फिर उमंग सिंघार पर मामला दर्ज होने के बाद भड़की कांग्रेस (Congress) ने शिवराज सरकार (Shivraj Government) पर कई हमले किये। पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ (Kamal Nath) ने चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा ओछी राजनीति ना करें हनीट्रैप की पेनड्राइव मेरे पास है।

ये भी पढ़ें – NCERT ने किया रामायण का अपमान, बाबर को कहा बहादुर, भड़के लोगों ने की ये बड़ी मांग

कमल नाथ के बयान पर पलटवार करते हुए गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा (Dr Narottam Mishra) ने कमल नाथ पर पलटवार करते हुए कहा – कमल नाथ जी ने बतौर मुख्यमंत्री पद व गोपनीयता की शपथ ली और जिस हनीट्रैप केस की जांच हाईकोर्ट द्वारा बनाई गई SIT कर रही है, उसकी पेनड्राइव अपने पास रख ली। मेरा मानना है कि उन्होंने पेनड्राइव की तरह अन्य महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज भी गायब किए होंगे जो जांच का विषय हो सकता है।

ये भी पढें –  सीएम शिवराज की बैठक- Unlock पर बड़ा फैसला, इस योजना की हुई शुरुआत

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews