नरोत्तम का कटाक्ष..कमलनाथ का विजन युवाओं से ढोर चरवाना और बैन्ड बजवाना

नरोत्तम का कटाक्ष..कमलनाथ का विजन युवाओं से ढोर चरवाना और बैन्ड बजवाना

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट

मध्य प्रदेश में उपचुनाव(By-election in Madhya Pradesh) से पहले पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। आरोप प्रत्यारोप का दौर अब पार्टियों के विज़न(visions) तक पहुंच चूका है। एक तरफ जहां सियासी हलचल तेज है। वहीं दूसरी तरफ विपक्ष(opposition) लगातार बीजेपी सरकार(BJP Government) को कई मुद्दों पर घेरती नजर आ रही है। इसी बीच प्रदेश में 15 महीने रही कमलनाथ सरकार(Kamalnath government) पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा(Home Minister Narottam Mishra ने बड़ा हमला बोला है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि अगर हम कमलनाथ के विजन की बात करें तो मध्यप्रदेश के हर युवक को ढोर चलाना होगा।

दरअसल कमलनाथ पर बोलते हुए नरोत्तम ने कहा कि 15 महीने के विजन में कमलनाथ ने युवाओं को यह तोहफा दिया कि वह ढ़ोर चलाएंगे और बैंड बजाएंगे। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कमलनाथ ने अपने घोषणा पत्र में शामिल एक भी घोषणा को क्या पूरा कर पाएं हैं । उन्होंने 15 महीने में पूरे मध्यप्रदेश का बैंड बजा दिया और स्वास्थ्य विभाग का पैसा छिंदवाड़ा में लगा दिया। यह कमलनाथ का विजन है। 15 महीने में ना एक भी भर्ती निकली और ना ही एक भी युवाओं को रोजगार मिला है। ना ही किसी नौजवान को बेरोजगारी भत्ता मिला। घोषणा पत्र में की गई घोषणाओं पर झूठ बोलना यह कांग्रेस और कमलनाथ का विजन है।

बता दें कि प्रदेश में युवाओं के रोजगार सहित चाचौड़ा को जिला बनाने की मांग एवं अन्य मुद्दे पर कांग्रेस लगातार शिवराज सरकार को घेर रही है। वही कांग्रेस के आरोप को बेबुनियाद बताते हुए बीजेपी लगातार पलटवार की मुद्रा में है। उपचुनाव से पहले प्रदेश में ऐसी स्थिति आम है। जिसमें देखना दिलचस्प है कि आगे आने वाले समय किस तरफ इशारा करते हैं और इस आरोप प्रत्यारोप कि राजनीति में युवाओं का कितना भला होता है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews