राजस्थान मसले पर नरोत्तम का तंज..”सोनिया का, राहुल के लिए, प्रियंका द्वारा कराया गया समझौता”

राजस्थान मसले पर नरोत्तम का तंज..”सोनिया का, राहुल के लिए, प्रियंका द्वारा कराया गया समझौता”

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट

मध्यप्रदेश(Madhya Pradesh) के गृह एवं जेल मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा(Home and Jail Minister Dr. Narottam Mishra) ने राजस्थान में कांग्रेस पार्टी(Congress party in Rajasthan) में हुई सुलह को लेकर तंज कसा है। उनका कहना है कि सचिन पायलट(Sachin Pilot) को मनाने का कांग्रेस का प्रयास सोनिया गांधी(Sonia Gandhi) द्वारा, राहुल गांधी(Rahul Gandhi) के लिए,प्रियंका गांधी(Priyanka Gandhi) द्वारा कराया गया समझौता है ।

हालांकि यह उनका आंतरिक मामला है लेकिन पिछले एक माह की उठापटक ने राजस्थान को अस्त-व्यस्त कर दिया है। नरोत्तम ने आगे कहा कि जिस तरह की स्थितियां राजस्थान में बनी है लगता नहीं है कि गहलोत और सचिन के बीच के रिश्ते अब सामान्य हो पाएंगे। मध्य प्रदेश में पूर्व मंत्री डॉक्टर गोविंद सिंह द्वारा रेत के मामले और पूर्व आबकारी मंत्री बृजेंद्र सिंह द्वारा शराब महंगी बेचे जाने के सवाल पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को रेत और शराब के अलावा कुछ दिखता ही नहीं ।उन्हें किसान ,खेत, खलिहान, मजदूर ,गरीब और नौजवान की चिंता नहीं है ।रेत को लेकर डॉक्टर गोविंद सिंह की पीड़ा पुरानी है और अपनी सरकार के रहते भी वे जनता से माफी मांग चुके हैं कि वह रेत का अवैध उत्खनन नहीं रोक पाए।

वर्तमान में जो रेत के ठेके हैं वह उन्हीं की सरकार के द्वारा लागू की गई रेत नीति के अंतर्गत ठेकेदारों द्वारा चलाए जा रहे हैं ।नरोत्तम ने प्रदेश की जनता से एक बार कोरोना से फिर सतर्कता बरतने की अपील की और साफ तौर पर कहा कि कोरोना से केवल और केवल सतर्कता रखकर ही बचा जा सकता है ।मध्य प्रदेश में कर्मचारियों को 20 साल की सेवा 50 साल की आयु पूरी करने के बाद रिटायर करने के सवाल पर नरोत्तम ने कहा कि वर्तमान में सरकार के पास इस तरह का कोई भी प्रस्ताव लंबित नहीं है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews