वर्धमान पहुंचे नरोत्तम के कड़े तेवर- “निर्ममता दीदी की ममता सिर्फ घुसपैठियों के लिए” 

वर्धमान पहुंचे नरोत्तम के कड़े तेवर- “निर्ममता दीदी की ममता सिर्फ घुसपैठियों के लिए” 

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। पश्चिम बंगाल के दौरे पर गए मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा (Dr Narottam Mishra) का वर्धमान भाजपा कार्यालय पहुंचने परहजारों कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। डॉ मिश्रा का स्वागत करने के लिए भाजपा कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। वर्धमान में भी जगह-जगह लोगों ने गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा (Dr Narottam Mishra) का जोरदार स्वागत किया।

— MP Breaking News (@mpbreakingnews) February 18, 2021

पार्टी कार्यालय से रैली के रूप में नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) हाट गोविंदपुर पहुंचे। यहाँ उन्होंने एक आमसभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा (Dr Narottam Mishra)  ने कहा कि राम के नाम से भड़कने वाली पार्टियों को बंगाल की जनता जल्द ही राम के अस्तित्व का  ज्ञान करायेगी। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता बुआ और भतीजावाद खत्म करने का मन बना चुकी है। आजादी के इतने साल बाद भी बंगाल में हालात बहुत खराब है। डॉ नरोत्तम मिश्रा (Dr Narottam Mishra) ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) पर निशाना साधते हुए कहा कि  निर्ममता दीदी की ममता सिर्फ घुसपैठियो के लिए ही क्यों है ये बंगाल की जनता को अब समझना होगा और आने वाले चुनावों में अपने वोट से इसका जवाब देना होगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews