नीमच: प्रोजेक्ट मिशन मुक्ति ने जरूरतमंदों को बांटे राशन

नीमच: प्रोजेक्ट मिशन मुक्ति ने जरूरतमंदों को बांटे राशन

नीमच।श्याम जाटव।

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए पिछले दो माह से जारी लॉक डाउन में गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों की आर्थिक बुनियाद को हिलाकर रख दिया है। लॉकडाउन में लोगों के लिए दो वक्त का राशन जुटाना भारी पड़ रहा है। ऐसे में प्रोजेक्ट मिशन मुक्ति जरूरतमंदों को राशन मुहैया करा रहा है।

शुक्रवार को प्रोजेक्ट मिशन मुक्ति की टीम ने फोरलेन स्थित सगर ग्राम और चल्दू में जरूरतमंद परिवारों की महिलाओं को राशन के किट वितरित किए। इस मौके पर जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष विष्णु परिहार, सचिव भारत सोलंकी, अधिवक्ता लक्ष्मणसिंह भाटी, पत्रकार मुकेश गुप्ता, प्रोजेक्ट मिशन मुक्ति के आकाश चौहान, अविनाश आदि मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से न्यायाधीशगण भी जरूरतमंदों की सेवा में जुटे हुए हैं और गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राशन के किट वितरित कर चुके हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews