MP- हाईकोर्ट के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद रफीक आज लेंगे शपथ 

MP- हाईकोर्ट के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद रफीक आज लेंगे शपथ 

जबलपुर, संदीप कुमार। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट (Madhya Pradesh High Court) के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद रफीक (Chief Justice Mohammad Rafiq) आज लेंगे शपथ लेंगे। बताया जा रहा है कि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Governor Anandiben Patel) रविवार दोपहर 3:00 बजे राजभवन (Raj Bhavan) में आयोजित  शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद रफीक को शपथ दिलाएंगी।

हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद रफीक इससे पहले उड़ीसा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब वे कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय यादव की जगह लेंगे। जस्टिस संजय यादव को इलाहाबाद हाईकोर्ट और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा को कर्नाटक हाईकोर्ट भेजे जाने की व्यवस्था दी गई है. मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अजय कुमार मित्तल के रिक्त स्थान पर वरिष्ठ न्यायाधीश संजय यादव को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बनाया गया था।

ओडिशा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे मोहम्मद रफीक

गौरतलब है कि जस्टिस मोहम्मद रफीक ने 13 नवंबर 2017 को मेघालय उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली थी, इससे पहले जस्टिस संजू पंडा पांच जनवरी, 2018 से जस्टिस कल्पेश सत्येंद्र झवेरी की सेवानिवृत्ति के बाद से ओडिशा उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश थे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews