
Niwari News : रामराजा सरकार की नगरी ओरछा में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के संत समागम कार्यक्रम में मंच से जब कार्यक्रम के संयोजक रोशनी की तारीफ में एकाएक यह कह दिया कि विरोधियों की हो गई है टेंशन क्योकि रोशनी की अर्जी रामराजा दरवार में हो गई है सेंसेशन, यकीन मानिए हो न हो महाराज के इन शब्दो ने निवाड़ी के नेताओ को टेंशन दे दी, ऐसा हम इसलिए भी कह रहे है क्योंकि भाजपा व कांग्रेस दोनों पार्टियों के नेताओं ने इतने बड़े कार्यक्रम से दूरी बनाए रखी। कुल मिलाकर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मंच से रोशनी यादव की महाराज ब्रांडिंग करने आये तो यह अतिशयोक्ति नही होगी।
गौरतलब है संत समागम में शामिल होने के लिए बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शाम पांच बजे की धार्मिक व पर्यटन नगरी ओरछा पहुंचे। संत समागम का मुख्य आयोजन रामराजा नगरी ओरछा के हेलीपेड ग्राउंड पर हुआ। इस दौरान बागेश्वर सरकार ने भक्तों को सन्त सम्मेलन में आर्शीवाद देते हुए रोशनी यादव के पक्ष में ऐसी बात कह दी जिसने विरोधी खेमे में हलचल पैदा कर दी। बागेश्वर महाराज ने संत सम्मेलन के मंच के कहा कि रोशनी यादव की रामराजा के दरबार में अर्जी सेंसेशन हो गई है इससे विरोधियों को टेंशन हो रही है। महाराज जी की इस बात ने निवाड़ी विधानसभा के जनप्रतिनिधियों की टेंशन बढ़ा दी है। खास बात यह है कि पूरा आयोजन संत समागम तो कम दिख रहा था और रोशनी यादव की ब्रांडिंग का कार्यक्रम ज्यादा दिख रहा था। बता दे कि रोशनी यादव पूर्व में जनता की सेवा करने की बात कह चुकी है। उन्होंने साफ कह दिया है कि जनता की सेवा के लिए उन्हें निर्दलीय भी लड़ना पड़ा तो वो लड़ेंगी।
[dgv_vimeo_video id=”840959343″]
[dgv_vimeo_video id=”840959720″]
[dgv_vimeo_video id=”840960157″]
झलक पाने को बेताब हुए भक्त
बागेश्वर धाम सरकार के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शाम करीब 5 बजे निवाड़ी जिले की पर्यटन नगरी ओरछा पहुंचे। इस दौरान ओरछा में सभी ने उनका जोरदार स्वागत किया। पंडित धीरेंद्र कृष्ण की एक झलक पाने के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। हालांकि इस दौरान उनका दिव्य दरबार नहीं लगा था, लेकिन उनके चाहने वाले उनकी एक झलक पाने को बेताब नजर आए। कई संतों ने उनका जोरदार स्वागत किया। बारिश होने के कारण वो सबसे पहले ओरछा की सुरभि गौशाला पहुंचे। यहां पर उन्होंने सबसे पहले गाय माता का पूजन किया उसके बाद भक्तों से मुलाकात की। पंडितजी का आशीर्वाद लेने आई एक बालिका को उन्होंने हेयर बैंड पहनाया और अपना आशीर्वाद दिया। इस दौरान अनिरूद्ध महाराज ने मलूक पीठ महाराजा की किताब और गौ बछड़ा की प्रतिमा भेंट की।
[dgv_vimeo_video id=”840960377″]
[dgv_vimeo_video id=”840960676″]
महाराज जी ने रोशनी यादव का बोलकर मचाई हलचल
श्रीरामराजा सरकार की नगरी में हेलीपैड ग्राउंड में बागेश्वर महाराज धीरेन्द्र शास्त्री ने सन्त सम्मेलन में सभी को आर्शीवचन देते हुए कहा कि श्रीरामराजा सरकार की इच्छा से ओरछा आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। आज ऐसा लग रहा कि इस संत सम्मेलन के माध्यम से बुंदेलखंड की अयोध्या ओरछा में धर्म जागरण का उदय हो गया हो। सन्त सम्मेलन की आयोजक जिला पंचायत सदस्य रोशनी यादव ने कार्यक्रम की शुरुआत राम भजनों से की। बागेश्वर सन्त धीरेन्द्र शास्त्री ने उपस्थित जनों को संदेश देते हुए कहा कि संतो के पकड़ो आचरण और रामराजा सरकार के पकड़ो चरण। इससे सभी का उद्धार हो जाएगा। यही सन्त सम्मेलन का सार हैं। जीवन मे मां और महात्मा का विशेष महत्व हैं। इनकी कृपा से ही सभी का जीवन पार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि आपको अयोध्या जाने की जरूरत नहीं आप ओरछा रामराजा सरकार के दर्शन करो। इसके साथ ही बुंदेलखंड में ही सारे धाम हैं। उन्होंने कहा कि संतो के एक क्षण के सतसंग से जीवन का उद्धार हो जाता है और जो भगवान के चरण और संतों के आचरण पकड़ लेते है उनका जीवन का सफल हो जाता है। उन्होंने ने कहा कि अब हम राम जी की नगरी ओरछा में शीघ्र ही तीन दिन की राम कथा करेंगे। संत सम्मेलन में मुख्य रूप से कनक भवन महंत अनिरुद्रचार्य, छारद्वारी आश्रम से त्रिलोकि रामदास महाराज, आचार्य पं रामकृष्ण मिश्रा, जितेंद्र दुबे महाराज, राकेश अयाची, मौकम हनुमान मंदिर के महंत, आचार्य वीरेंद्र बिदुआ सहित सैकड़ों सन्त महात्माओं का श्रीफल और शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया।
[dgv_vimeo_video id=”840962182″]
[dgv_vimeo_video id=”840962430″]
[dgv_vimeo_video id=”840963238″]
