इंदौर में फिलहाल लॉकडाउन नहीं, BJP नगर अध्यक्ष ने कही ये बात

इंदौर में फिलहाल लॉकडाउन नहीं, BJP नगर अध्यक्ष ने कही ये बात

इंदौर।आकाश धोलपुरे

इंदौर में बीजेपी नगर गौरव रणदिवे ने एक बड़ी घोषणा करते हुए झोन 2 मिल एरिया के पूरे जोन मद सोमवार से शनिवार तक बाजार ओपन रखने की घोषणा की। दरअसल, बीते कई दिनों से प्रशासन के नियमो में बंधे व्यापारियों के लिए ये राहत बड़ी खबर है हालांकि कोरोना की स्थिति देखते हुए अभी फिलहाल जोन 2 के बाजार खोलने की बात सामने आई है। इंदौर में बीजेपी नगर अध्यक्ष ने कहा कि आज क्राइसेस मैनेजमेंट ग्रुप बैठा था और शहर में लगातार कोरोना बढ़ रहा है इसको लेकर सब लोगो ने बात प्रशासन के साथ हम लोग बैठे जिसमे ये निर्णय निकल आया कि जोन 2 जिसमे मिल क्षेत्र भी आता है।

जोन 2 में आने वाले सारे इलाको में सोमवार से लेकर शनिवार तक पूरी दुकाने खुली रहेगी और वहां लेफ्ट – राइट सिस्टम बन्द किया जाएगा। बीजेपी नगर अध्यक्ष ने कहा कि राखी के त्यौहार को लेकर जो छोटे छोटे व्यापारियो की दुकाने यथावत लगेगी और व्यापारियों से जनप्रतिनिधि आग्रह करेंगे कि वो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करे ताकि त्यौहार भी ठीक से मन सके और उनके स्वास्थ्य का भी ध्यान रखा जा सके इसके लिए हमारे सारे जनप्रतिनिधि और प्रशासन के साथ बैठे। बीजेपी नगर अध्यक्ष ने ठेला कार्रवाई को लेकर कहा कि रात में ही सांसद और विधायक महोदय ने लेटर जारी कर बयान जारी किया था और रात में ही निगम कमिश्नर ने कार्रवाई को निरस्त करने का लेटर जारी कर दिया था और वो विषय तो कल रात में ही समाप्त हो गया था।

वही लॉक डाउन के संदर्भ में बीजेपी नगर अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि अभी कोई लॉक डाउन नही लगेगा। सभी जनप्रतिनिधियों, शासन – प्रशासन ने ये बात रखी है कि सबने ये बात रखी है कि हमारा इंदौर खुला रहे लेकिन साथ ही साथ स्वस्थ भी रहे और सुरक्षित भी रहे ये आपकी और हम सबकी जिम्मेदारी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews