कुख्यात बदमाश सोनू एंजिल गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

आरोपी सोनू एंजिल के विरूद्ध थाना शाहपुरा, हबीबगंज, कोलार व टीटी नगर में करीब 21 अपराध दर्ज हैं ।
bhopal Police arrested the notorious

bhopal Police arrested the notorious

भोपाल की कमला नगर पुलिस ने बदमाश सोनू एंजिल को गिरफ्तार किया है, बदमाश 06 महीने पहले घटना को अंजाम देने के बाद से फरार था, सोनू पर शहर के अलग-अलग थानों में 21 मामलें दर्ज है।

मुखबिर से मिली सूचना 

पुलिस टीम के सतत प्रयासों के चलते गुरुवार को  प्राप्त सूचना पर फरार आरोपी सोनू एंजिल उर्फ तरूण पाल उर्फ जितेन्द्र सिंह पिता रामपाल सिंह को थाना शाहपुरा के त्रिलंगा मार्केट से गिरफ्तार किया। आरोपी सोनू एंजिल के विरूद्ध पूर्व से थाना शाहपुरा, हबीबगंज, कोलार व टीटी नगर में करीब 21 अपराध दर्ज हैं ।

पुलिस ने निकाला जुलूस 

पुलिस ने उसी इलाके में बदमाश का जुलूस निकाला, जहां यसने घटनाओं को अंजाम दिया था, फिलहाल पुलिस सोनू एंजिल से पूछताछ करेगी।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews