Shivraj Cabinet: अब होगा मंत्रिमंडल विस्तार, शिवराज को दिल्ली से बुलावा

Shivraj Cabinet: अब होगा मंत्रिमंडल विस्तार, शिवराज को दिल्ली से बुलावा

भोपाल।शरद व्यास

शिवराज सिंह चौहान(shivraj singh chouhan) मंगलवार को दिल्ली(delhi) जा सकते है। सूत्रों के द्वारा जानकारी मिल रही है कि शिवराज सिंह का यह दौरा मंत्रीमंडल विस्तार(Cabinet expansion) को लेकर ही है। सूत्रों के अनुसार शिवराज इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Narendra modi) से भी भेंट करेंगे साथ ही ग्रह मंत्री अमित शाह(Amit Shah) और राष्ट्रीय संगठन मंत्री जेपी नड्डा(J.P.Nadda) से भी मुलाकात करेंगे।

ज्ञात हो कि मध्यप्रदेश(madhyapradesh) में शिवराज कैबिनेट(shivraj cabinet) का विस्तार सियासी खींचतान और दांवपेच में उलझ रहा है। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर तारीख पर तारीख दी जा रही है। स्वयं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 31 मई तक नए मंत्रियों को शपथ दिलाए जाने की बात कही थी लेकिन यह तारीख लगातार बढ़ती जा रही है।

राजनीतिक गलियारों में दोनो दलों के लिए राज्यसभा के चुनाव मध्यप्रदेश में प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया था। जिसके बाद बीजेपी ने भी इस चुनाव को सम्प्पन्न करने का निर्णय लाया था। साथ ही यह तय हुआ कि 19 जून यानि राज्यसभा चुनाव के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार कर दिया जाएगा ।अब राज्यसभा चुनाव के तुरंत बाद मध्यप्रदेश में शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार होना है।लेकिन राज्यपाल की हालत नाजुक होने के कारण मंत्रिमंडल विस्तार में एक बार फिर विस्तार और प्रश्नचिन्ह लगा दिया है हालांकि शिवराज सिंह का कहना है कि राज्यपाल जल्दी स्वस्थ हो कर हमारे बीच होंगे और विस्तार भी जल्दी होगा।

बहरहाल मध्यप्रदेश की सियासत में सभी की निगाह मंत्रिमंडल के विस्तार पर लगी हुई हैं। भाजपा के रणनीतिकारों के लिए मंत्री के रूप में चेहरों का चयन आसान नहीं है। कई बार कागजी कसरत करने और घंटों मंथन के बाद भी नाम तय नहीं हो पा रहे हैं। शायद इस लिए शिवराज अब सीधे आलाकमान से ही चर्चा कर इस दुविधा को दूर करने जा रहे है ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews