अब ब्लॉक, गांव, वार्ड में होंगे क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप, आदेश जारी

मुख्यमंत्री

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कोरोना (Corona) महामारी की प्रभावी रोकथाम के लिए शिवराज सरकार (Shivraj Government) लगातार प्रयास कर रही है। जिला स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप (Crisis Management Group) के माध्यम से सरकार हर जिले की गतिविधियों पर नजर रखे हुए है।  अब सरकार ने क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप को वार्ड स्तर तक ले जाने का फैसला किया है।  गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि अब ब्लॉक स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप, गांव स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप और वार्ड स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप बनाये जायेंगे जो अपने क्षेत्र की गतिविधि देखकर फैसला लेंगे  .

गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ राजेश राजौरा (Rajesh Rajora) के हस्ताक्षर से जारी आदेश में कहा गया है कि अब ब्लॉक, गांव और वार्ड स्तर पर क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप (Crisis Management Group) का गठन किया जायेगा। ब्लॉक स्तर के क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप (Crisis Management Group) के अध्यक्ष एसडीएम होंगे। गांव स्तरीय मैनेजमेंट ग्रुप (Crisis Management Group) के अध्यक्ष ग्राम पंचायत की प्रशासकीय समिति के अध्यक्ष होंगे।  इस ग्रुप का गठन प्रत्येक गांव में किया जाएगा। वहीं वार्ड स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप (Crisis Management Group)के अध्यक्ष वार्ड के प्रभारी  अधिकारी होंगे। इस ग्रुप का गठन भी प्रत्येक वार्ड में किया जायेगा।

आदेश में कहा गया है कि ब्लॉक स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के आदेश जिला कलेक्टर द्वारा, वार्ड स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के आदेश सम्बंधित आयुक्त नागत निगम, मुख्य नगर पालिका अधिकारी और गांव स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के आदेश सीईओ जनपद पंचायत द्वारा जारी किये जायेंगे।  इन  समूहों को महीने में कम से कम एक बार बैठक अवश्य करनी होगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews