अब शिवराज को मिला कमलनाथ के सांसद पुत्र का साथ

अब शिवराज को मिला कमलनाथ के सांसद पुत्र का साथ

भोपाल।

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को लेकर शिवराज सरकार द्वारा चलाई जा रही मुहिम तेजी से रंग ला रही है। बीजेपी से लेकर कॉंग्रेस के नेता बढ़ चढ़कर मदद कर आगे आ रहे है। अब पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के सांसद बेटे सामने आये है। नुकुल नाथ ने 25लाख की मदद की है। खास बात ये है अब तक कमलनाथ ने कोई मदद का ऐलान नहीँ किया है। वहीं नकुल नाथ ने प्रदेश की जनता से जागरूक रहने की अपील भी की है।

दरअसल सांसद नकुल नाथ ने एक वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा है कि वह इस महामारी के संकट के समय प्रदेश की जनता के साथ हैं। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा है कि प्रदेश की जनता लॉक डाउन का पूरा पालन करें। सरकार के द्वारा दिए जा निर्देशों के पालन के साथ-साथ अफवाहों पर ध्यान देने से बचें। सांसद नकुल नाथ ने कहा कि प्रदेश वासियों के लिए जिले में आवश्यक सामान जैसे राशन सब्जी और जरूरी दवाइयों में कोई कमी नहीं होगी। वहीं उन्होंने प्रदेश की जनता कोई आश्वासन दिया है कि उनकी तरफ से जो भी बन पड़ेगा वह प्रदेशवासियों के लिए करेंगे और साथ ही उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ से छिंदवाड़ा जिले को मदद करने की अपील की जिसके बाद जरूरत पड़ने पर जिले में कांग्रेस पार्टी द्वारा एक करोड़ की सहायता राशि देने का ऐलान किया गया है।

गौरतलब हो कि इससे पहले प्रदेश से भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने एक करोड़ की सहायता राशि दान में दी है। वही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ कांग्रेस विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने भी अपनी 1 माह की राशि कोरोना से लड़ने के लिए दान में दिया है। वहीं इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधायकों से इस महामारी से लड़ने में आर्थिक सहायता देने की अपील की थी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews