पेट्रोल पम्प पर NSUI ने चिपकाये मोदी के पोस्टर, पहनाई माला, ये हैं बड़ी वजह   

पेट्रोल पम्प पर NSUI ने चिपकाये मोदी के पोस्टर, पहनाई माला, ये हैं बड़ी वजह   

जबलपुर, संदीप कुमार।  प्रदेश में लगातार बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दामों को लेकर विपक्ष सरकार को घेरने में लगा हुआ है कभी बैल गाड़ी यात्रा-कभी कार में धक्का, कभी साइकिल यात्रा और अब पेट्रोल पंप में मोदी पोस्टर। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दामों के विरोध में पेट्रोल पंप पर  ना सिर्फ नरेंद्र मोदी के पोस्टर चिपकाए बल्कि पंप को माला भी पहनाई।

दाढ़ी कटवाएं और पेट्रोल डीजल के दाम  कम करवाएं मोदी जी

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने पेट्रोल पंप में मोदी के पोस्टर चिपकाए और पंप को माला पहनाई।  एनएसयूआई संगठन के नेता राहुल बघेल ने कहा कि जिन नारों को लेकर केंद्र में मोदी सरकार आई थी और भारत की जनता को अच्छे दिन दिखाने के सपने दिखाए थे वो पूरे नहीं  हुए, जिस तरह से मोदी जी की दाढ़ी बढ़ रही है उसी रफ्तार से पेट्रोल-डीजल के दाम भी उछाल में है, इसलिए मोदी जी अपनी दाढ़ी कटवाएं  और पेट्रोल-डीजल के दाम कम करें।

जबलपुर में पेट्रोल 100 के पार

जबलपुर में बीते 1 माह के दौरान ही पेट्रोल के दाम इस कदर आसमान छुए कि  यह आंकड़ा 100 के पार पहुंच गया.  इतना ही नहीं डीजल और रसोई गैस के दामों में भी आग लग रही है, यही वजह है कि अब विपक्ष लगातार मोदी सरकार को घेरने में जुटा हुआ है, एनएसयूआई ने आज अपने प्रदर्शन के दौरान साफ तौर पर सरकार को चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही पेट्रोल डीजल के दामों में कमी नहीं आती है तो फिर आने वाले समय में एनएसयूआई और भी उग्र आंदोलन करेगा जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews